Aapka Rajasthan

वसुबारस पर्व पर गडकरी, शिंदे समेत महाराष्ट्र के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, गौमाता की पूजा को बताया कृतज्ञता का प्रतीक

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। गौमाता की उपासना के पावन पर्व वसुबारस और गोवत्स द्वादशी के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत महाराष्ट्र के कई बड़े नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
 

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। गौमाता की उपासना के पावन पर्व वसुबारस और गोवत्स द्वादशी के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत महाराष्ट्र के कई बड़े नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "गौमाता की उपासना के पावन पर्व वसुबारस और गोवत्स द्वादशी (बछ बारस) की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। गौमाता की कृपा सभी पर बनी रहें।"

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिखा, "आज वसुबारस के पावन अवसर पर, गाय और बछड़े में निहित उदारता, प्रसन्नता, शांति और मांगल्य सभी को प्राप्त हो, यही शुभकामना है। वसुबारस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।"

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पोस्ट किया, "दीवाली के पावन पर्व की शुरुआत गाय और उसके बछड़े की पूजा से करने की परंपरा, कृतज्ञता का एक सुंदर संदेश देती है। वसुबारस के दिन गाय और उसके बछड़े की पूजा करके, हम उनके प्रति अपना सम्मान और आभार प्रकट करते हैं। हमारे उत्सवों की शुरुआत कृतज्ञता की भावना के साथ होना, हमारी संस्कृति की असली समृद्धि है। वसुबारस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।"

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "वसुबारस के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। वसुबारस के इस पवित्र दिन पर, आइए हम 'गौमाता' की पूजा करें और सुख, समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना करें। हम गायों की रक्षा करने, प्रकृति को सहेजने और मातृत्व के पवित्र बंधन का सम्मान करने की हमारी महान परंपराओं को नमन करते हैं। गौमाता का आशीर्वाद सभी के जीवन में खुशियां, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।"

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने वसुबारस की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट में लिखा, "आज गोवत्स द्वादशी यानी वसुबारस, दीपावली के भव्य पर्व की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन गौमाता की पूजा करके, हम अपनी भारतीय कृषि संस्कृति, अपनी गहरी आस्था और प्रकृति के साथ अपने अटूट संबंध का सम्मान करते हैं। गौमाता को सादर नमन और कृतज्ञता।"

राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने पोस्ट किया, "दीपावली की मंगलमय शुरुआत करने वाली वसुबारस अर्थात गोवत्स द्वादशी के अवसर पर सभी को मंगलमय शुभकामनाएं। मानव स्वास्थ्य और कृषि के लिए गोमाता और गोधन का योगदान अमूल्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि से शुरू किए गए विभिन्न उपक्रमों से न केवल गायों का संरक्षण हो रहा है, बल्कि दुग्ध व्यवसाय को भी बड़ी प्रोत्साहन मिल रहा है। गोमाता के आशीर्वाद से प्रत्येक के जीवन में शांति, संतोष और समृद्धि बनी रहे। किसान भाइयों के जीवन में भरपूर खुशहाली आए और सभी के घरों में आनंद, स्वास्थ्य और मांगल्य के दीप सदैव जलते रहें, यही शुभकामना है।"

--आईएएनएस

डीसीएच/