Aapka Rajasthan

वंदे भारत से बेंगलुरु, मंगलुरु और मडगांव की कनेक्टिविटी होगी मजबूत: एनडीए नेता

बेंगलुरु, 13 नवंबर (आईएएनएस)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन से बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली इस ट्रेन का उद्घाटन किया। इस सेवा के शुरू होने से यहां के लोगों को काफी लाभ होगा।
 

बेंगलुरु, 13 नवंबर (आईएएनएस)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन से बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली इस ट्रेन का उद्घाटन किया। इस सेवा के शुरू होने से यहां के लोगों को काफी लाभ होगा।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंगलुरु एक बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां कनेक्टिविटी हमेशा से रेलवे के लिए एक चुनौती रही है। तमाम मुश्किलों के बावजूद हमने घाट सेक्शन का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने मंगलुरु से बेंगलुरु के लिए वंदे भारत सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। यह सेवा गोवा के मडगांव, तटीय कर्नाटक के मंगलुरु और राज्य की राजधानी बेंगलुरु को जोड़ेगी। हम इस पूरे क्षेत्र के विकास के लिए एक एकीकृत मास्टर प्लान तैयार करेंगे। यहां आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं हैं और यहां के लोग देशभक्त हैं तथा देश से प्रेम करते हैं। इसलिए हम एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार करेंगे और मंगलुरु से बेंगलुरु तक की रेल लाइन को दोगुना करने का काम करेंगे।

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि यह वंदे भारत ट्रेन हमारे क्षेत्र से होकर गुजर रही है। हम पश्चिमी घाट और तटीय क्षेत्र से आते हैं। पहले कनेक्टिविटी सीमित थी; तटीय इलाके को बेंगलुरु से जोड़ने वाला केवल एक ही हाईवे था। यह ट्रेन हमारे क्षेत्र के लोगों के लिए, खासकर बेंगलुरु में होटलों और अन्य छोटे-मोटे कामों में लगे लोगों के लिए बहुत सुविधाजनक होगी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अश्विनी वैष्णव और वी. सोमन्ना को धन्यवाद देती हूं।

सांसद लहर सिंह सिरोया ने कहा कि कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने हमें बेंगलुरु से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करके एक बड़ा तोहफा दिया। दीपावली के बाद कर्नाटक को एक और तोहफा मिल रहा है, जिससे कर्नाटक पश्चिमी तट से जुड़ जाएगा। हम कर्नाटकवासी बेहद खुश हैं और हम उन्हें धन्यवाद देते हैं तथा उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। रेलवे स्टेशनों पर गुणवत्ता अच्छी हो रही है, रेलवे बहुत प्रगति कर रहा है, मैं पीएम मोदी का आभार जताना चाहता हू।

सांसद जग्गेश ने कहा कि यह सबसे बेहतरीन ट्रेनों में से एक है और खास तौर पर यह एक चेयर कार है। यात्री इसका भरपूर आनंद ले सकते हैं, खासकर हासन से मंगलुरु के बीच का नजारा देखने लायक बहुत खूबसूरत है। कोई भी व्यक्ति हो, उसे इसमें बहुत मजा आएगा। देखिए, इसी रूट पर बेंगलुरु से मंगलुरु के बीच हमने पहले एक ऐसी ट्रेन का उद्घाटन किया था, जिसमें स्लीपर कोच थे। इससे पता चलता है कि विकसित भारत का क्या अर्थ है।

केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को बेंगलुरु के सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई सेवा कर्नाटक और गोवा के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुगम और अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आधुनिक रेल बुनियादी ढांचे और यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने के कारण भारतीय रेलवे लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी