Aapka Rajasthan

वंचितों के खिलाफ कांग्रेस के मन में द्वेष और घृणा: भाजपा महासचिव तरुण चुघ

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस पर दशकों तक अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दशकों से वंचितों के खिलाफ कांग्रेस के मन में द्वेष और घृणा भरी हुई है। इसी बीच, तरुण चुघ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर संवैधानिक नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए हमला किया।
 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की चार पीढ़ियों ने पांच दशकों तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। उन्होंने उनके विजन और भारतीय संविधान का अपमान किया। पंडित नेहरू ने उन्हें इतना परेशान किया कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

तरुण चुघ ने कहा कि अंबेडकर को हराने के लिए कांग्रेस ने प्रयास किए। उन्होंने कहा, "जब भीमराव अंबेडकर ने दिल्ली में अपने आखिरी दिन बिताए, तब भी उन्हें बहुत ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। निधन के बाद कांग्रेस ने बाबासाहेब अंबेडकर के लिए दिल्ली में पांच गज जमीन भी नहीं दी। उनके पार्थिव शरीर को जबरन मुंबई भेज दिया गया था।"

भाजपा महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा बाबासाहेब अंबेडकर का सम्मान किया। उनके जीवन पर पांच तीर्थों का निर्माण किया। हमारी विचारधारा ने बाबासाहेब अंबेडकर को भारतरत्न दिलवाया।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए तरुण चुघ ने कहा, "जब-जब देश के अंदर तिरंगा फहराने, सम्मान या संवैधानिक कार्यक्रमों की बात आती है, चाहे वह स्वतंत्रता दिवस हो, उपराष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह हो या मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण समारोह हो, हर बार आप (राहुल गांधी) विरोध करके चले जाते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद संविधान के तहत एक गंभीर जिम्मेदारी है, ये पर्यटक पास नहीं है। राहुल गांधी बार-बार संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन करते आ रहे हैं।

तरुण चुघ ने यह भी कहा कि राहुल गांधी विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारों पर भारत-विरोधी टूलकिट का हिस्सा बनकर काम कर रहे हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

पंडित नेहरू की ऐतिहासिक नीतिगत गलतियों पर तरुण चुघ ने कहा कि उनकी गलतियों को भुलाया नहीं जा सकता है। इसमें आर्टिकल 370 और 35ए, अपने द्वीप दूसरे देशों को देना और स्थायी सदस्यता छोड़ने की बात है। इन ऐतिहासिक घटनाओं को भुलाया नहीं जा सकता है।

--आईएएनएस

डीसीएच/