Aapka Rajasthan

वैभव सूर्यवंशी के छक्कों की राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा, नेता बोले-कुछ असाधारण करने के लिए ही हुआ है जन्म

पटना, 28 मई (आईएएनएस)। बिहार के 15 वर्षीय क्रिकेटर लाल वैभव सूर्यवंशी ने 2026 आईपीएल सीजन में दिग्गज वेस्टइंडीज बल्लेबाज क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस उपलब्धि के साथ वैभव न सिर्फ क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं, बल्कि बिहार के राजनीतिक गलियारों में भी उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।
 
वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी और कम उम्र में विश्वस्तरीय प्रदर्शन को देखते हुए बिहार सरकार के मंत्रियों और जदयू नेताओं ने उन्हें बिहार का गौरव बताया है।

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "क्रिकेट की दुनिया में छक्के लगाना और मैचों में रोमांच पैदा करना हमेशा सराहा जाता है। वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक छक्के लगाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि बहुत कम उम्र में भी एक खिलाड़ी विश्व मंच पर अपनी छाप छोड़ सकता है।"

मंत्री राम कृपाल यादव ने वैभव को बिहार का लाल करार देते हुए कहा, "वैभव सूर्यवंशी को बधाई। वह बिहार के लाल हैं। बहुत कम उम्र में उन्होंने कई बड़े-बड़े क्रिकेटर्स के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वह आने वाले दिनों में भारत के चमकते सितारे साबित होंगे। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और वे भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करें।"

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने वैभव को अद्भुत युवा प्रतिभा बताते हुए कहा, "इतनी कम उम्र में ऐसी सफलता हासिल करना दुर्लभ है। लगता है क्रिकेट के इतिहास में कुछ असाधारण रचने के लिए ही उनका जन्म हुआ है। वे लगातार रन बना रहे हैं और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड भी तोड़ रहे हैं।"

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "एक खिलाड़ी के रूप में उनका प्रदर्शन शानदार है, लेकिन उनकी उम्र काफी कम है। क्रिकेट के इतिहास में ऐसी असाधारण प्रतिभाएं बहुत कम मिलती हैं। इसलिए दुनिया भर के खिलाड़ियों और विशेषज्ञों की राय पर भी विचार किया जाना चाहिए।"

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी