Aapka Rajasthan

उत्तराखंड के सीएम ने प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की शुभकामनाएं, खुशहाली और शांति की कामना

देहरादून, 19 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेशवासियों को हिंदू नवसंवत्सर की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर को नए संकल्प, नवीन ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह समय हमें अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर हिंदू नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हवन-पूजन का आयोजन किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और मां आदिशक्ति की आराधना की। मंत्रोच्चार के बीच प्रदेश की समृद्धि, विकास और समस्त नागरिकों के खुशहाल जीवन की कामना की।

सीएम ने कहा कि हिंदू नवसंवत्सर सिर्फ नए साल की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह समय हमें अपने जीवन में नये उत्साह और आशा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह अवसर हमें हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और आदर्शों को याद करने और उन्हें अपनाने का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा और भगवान विष्णु की कृपा से यह वर्ष सभी के लिए सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस शुभ अवसर पर हम सभी मिलकर सेवा, सद्भाव और सहयोग की भावना को और मजबूत करें। साथ ही अपने राज्य और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि नव वर्ष पर हम अपने जीवन और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम करें, ताकि हमारा समाज और राज्य उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सके।

सीएम ने बताया कि हिंदू नवसंवत्सर हमारे जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा भरने का समय है। यह हमें न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित करता है बल्कि समाज में सहयोग और एकता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस शुभ अवसर पर अपने परिवार, मित्र और समाज के लोगों के साथ मिलकर नए संकल्प लें और एक नई शुरुआत करें।

अंत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर से प्रदेशवासियों को हिंदू नववर्ष की ढेरों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर अपने जीवन, समाज और राष्ट्र के लिए बेहतर भविष्य निर्माण में योगदान करें और इस नववर्ष को खुशियों, सफलता और समृद्धि के साथ मनाएं।

--आईएएनएस

पीआईएम/पीएम