Aapka Rajasthan

उत्तराखंड: आपराधिक घटनाओं पर पौड़ी पुलिस सख्त, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

पौड़ी, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश पंवार द्वारा कोतवाली लक्ष्मण झूला में माह जून की मासिक अपराध गोष्ठी ली गई, जिसमें जनपद की कानून व्यवस्था, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराधों, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा मुख्यालय स्तर से संचालित विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई।
 

पौड़ी, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश पंवार द्वारा कोतवाली लक्ष्मण झूला में माह जून की मासिक अपराध गोष्ठी ली गई, जिसमें जनपद की कानून व्यवस्था, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराधों, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा मुख्यालय स्तर से संचालित विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान ऑपरेशन स्माइल, इनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान, मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई तथा जन-जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को मुख्यालय स्तर से जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया।

अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसमें नीलकण्ठ श्रावण कांवड़ मेला-2026 के लिए विशेष निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस समय कांवड़ मेले का सकुशल संचालन व सफल समापन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके दृष्टिगत जनपद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का संपादन करना सुनिश्चित करेंगें।

जनपद के सभी थाना क्षेत्रों की कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं अपराध दर में कमी लाने हेतु ठोस रणनीति अपनाने के निर्देश दिए गए। मुख्यालय स्तर से संचालित अभियानों की नियमित समीक्षा कर उनके प्रभावी अनुपालन तथा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। फरार, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने, गैर-जमानती वारंटों (एनबीडब्ल्यू) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने तथा प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए गए।

अंतरराज्यीय एवं अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर विशेष निगरानी रखते हुए अवैध परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया। बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत साइबर सेल को और अधिक सक्रिय बनाने, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, निवेश धोखाधड़ी, बाल यौन शोषण एवं सोशल मीडिया अपराधों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। थानों पर प्राप्त होने वाली ई-एफआईआर पर थाना प्रभारी वादी से संपर्क कर तत्काल एफआईआर पंजीकृत करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महिला अपराध एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों की विशेष समीक्षा कर महिला हेल्पलाइन, महिला सहायता डेस्क एवं बाल सुरक्षा तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने तथा स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया। बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों, घरेलू सहायकों एवं श्रमिकों के सत्यापन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस एवं अन्य सार्वजनिक आवासीय प्रतिष्ठानों की नियमित जांच तथा संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान जनपद में प्राप्त सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि अब तक प्राप्त कुल 536 शिकायतों में से 487 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 49 शिकायतें विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं। लंबित शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनकी नियमित समीक्षा करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता मंमगाई, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी तपेश कुमार, सीएफओ राजेंद्र खाती सहित समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।

--आईएएनएस

एमएस/