Aapka Rajasthan

उत्तर प्रदेश में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पीएमएलए के तहत 13 ठिकानों पर मारे छापे

लखनऊ, 16 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लखनऊ जोन टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह मामला कथित तौर पर टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़ा है, जो लगभग दो साल पहले सामने आया।
 

लखनऊ, 16 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लखनऊ जोन टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह मामला कथित तौर पर टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़ा है, जो लगभग दो साल पहले सामने आया।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के लखनऊ जोनल कार्यालय ने 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (पीएमएलए) के तहत उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य जगहों पर लगभग 13 ठिकानों पर छापेमारी की।

शुरुआत में उत्तर प्रदेश एटीएस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा होने के बाद ईडी ने इसे अपने हाथों में लिया। एफआईआर में एक संगठित गिरोह का जिक्र है जो कथित तौर पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने, उनके लिए जाली भारतीय पहचान दस्तावेज बनवाने और देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें बसाने में मदद करने में शामिल था।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से एक गहरे वित्तीय नेटवर्क का पता चला है। इसमें कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और संस्थाएं शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर भारी विदेशी चंदा मिलता था। वे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस पैसे को कई बैंक अकाउंट, 'म्यूल अकाउंट' और कई चरणों वाले ट्रांजैक्शन के जरिए इधर-उधर करते थे।

अधिकारियों ने यह आगे बताया कि जांच में संदिग्ध लोगों को नकद निकासी और छोटी रकम के ट्रांसफर के जरिए पैसे भेजने की बात भी सामने आई है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।

--आईएएनएस

डीसीएच/