Aapka Rajasthan

उत्तर प्रदेश में विवाद के बाद बाइक सवारों ने युवक पर की फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की अलीनगर पुलिस ने 17 मई की रात को खजूर गांव में हुई गोलीबारी की घटना का खुलासा किया। घटना में शामिल तीन वांछित अभियुक्तों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद तीनों आरोपियों को हाथ जोड़कर विनती करते और माफी मांगते हुए देखा गया।
 
गिरफ्तार अपराधियों में से एक के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बुलेट भी जब्त की। इसी के साथ पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। यह पूरा मामला आपसी रंजिश और गाली-गलौज से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी।

वारदात के बाद सभी आरोपी बिहार में छिपे हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों में दो चंदौली और एक वाराणसी का रहने वाला है। चंदौली के अलीनगर थाना के चन्दरखा अंडरपास के पास से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा।

मामले को लेकर पंडित दीनदयाल नगर-चंदौली के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 17 मई को ग्राम खजूर गांव में रितेश पासवान नामक एक व्यक्ति को दो बाइक पर सवार 5 लोगों ने जान से मारने के लिए गोली चलाई। उसी घटना में थाना अलीनगर में गंभीर धाराओं में अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें अंकित यादव, रवि यादव और मृत्युंजय को अलीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक बुलेट और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। वहीं, घटना में शामिल 2 अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने आगे बताया कि जब पकड़े गए अपराधियों से उक्त घटना की वजह के बारे में पूछताछ की गई तो यह मामला महिला से संबंधित निकला। वहीं, फिरौती और अन्य चीजें इस घटना की जांच में गलत पाई गई हैं। यह पूरा मामला एक महिला से संबंधित है, जिसको लेकर अभियुक्त रवि यादव और रितेश पासवान के बीच बहस हुई थी। इसी को लेकर ये लोग वहां गए थे और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक का अपराधित इतिहास भी सामने आया है। वहीं, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी