Aapka Rajasthan

उत्तर प्रदेश: काशी पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

वाराणसी 18 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को अपने दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचीं। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम वाराणसी आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में भव्य स्वागत की तैयारियां की गई थीं।
 
एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल तथा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान आयुष जायसवाल, शैलेष पांडेय, उत्तम ओझा और विपिन सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने जोरदार स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वह बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन एवं दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण के लिए उनका आशीर्वाद लेने वाराणसी आई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि बाबा भोलेनाथ की कृपा सदैव सभी लोगों पर बनी रहे और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पारंपरिक स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्वागत करने वालों में अपराजिता सोनकर, कुसुम पटेल, आयुषी श्रीमाली, विनीता सिंह, सुनीता सिंह, सुरेखा सिंह, पूजा दीक्षित, और पूजा पांडे सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर भाजपा महिला मोर्चा वाराणसी जिला की अध्यक्ष विनीता सिंह के नेतृत्व में भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर किरण मिश्रा, ममता राय, डॉ. आहुति सिंह, सोनिया जैन, सविता सिंह, सुधा रानी, स्वाती मिश्रा और स्नेहा श्रीवास्तव सहित अनेक महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

--आईएएनएस

एमएस/