Aapka Rajasthan

यूपीआई चार्ज पर कांग्रेस का विरोध दोहरे मापदंड का उदाहरण: गुरु प्रकाश

पटना, 17 सितंबर (आईएएनएस)। यूपीआई चार्ज पर विपक्ष खासकर कांग्रेस के विरोध को लेकर भाजपा नेता गुरु प्रकाश ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के दोहरे मापदंडों का उत्कृष्ट उदाहरण है।
 

पटना, 17 सितंबर (आईएएनएस)। यूपीआई चार्ज पर विपक्ष खासकर कांग्रेस के विरोध को लेकर भाजपा नेता गुरु प्रकाश ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के दोहरे मापदंडों का उत्‍कृष्‍ट उदाहरण है।

गुरु प्रकाश ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि जब सबकुछ हो जाता है तब राहुल गांधी को ख्‍याल आता है, वहीं कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 20 दिन बाद विषय ध्‍यान में आया। राहुल गांधी बड़े परिवार से हैं तो देरी से उठते हैं। यूपीआई चार्ज को लेकर संसदीय समिति में पहले ही चर्चा हो गई थी। संसदीय समिति में पी चिदंबरम, गौरव गोगाई जैसे वरिष्‍ठ नेता थे। अगर विरोध दर्ज कराना होता तो उसी समय कराते। राहुल गांधी की झूठ और भ्रम फैलाने की सुनियोजित प्रोपेगेंडा चलाने का तरीका है।

भाजपा नेता ने कहा कि 96 प्रतिशत की लेनदेन पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। इससे छोटे कारोबारियों के लिए सशक्‍त इंस्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर बन रहा है। मुझे लगता है कि राहुल गांधी के पास कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

मराठा आरक्षण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने अनशन खत्‍म कर दिया है। जरांगे ने सरकार को मांगें पूरी करने के लिए तीन माह का समय दिया है। इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए भाजपा नेता गुरु प्रकाश ने कहा कि आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की न्‍यायिक प्रक्रिया होती है। मुझे नहीं लगता है कि इस मामले को अकारण राजनीतिक रंग देने की जरूरत है।

भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा संकल्प अभियान को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि हमारे लिए बड़े ही गौरव और सम्‍मान का विषय है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता विश्‍व में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और देश के यशस्‍वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्‍मदिन है। देश के 140 करोड़ लोग हृदय की गहराइयों से वंदन कर रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री दीर्घायु हों।

उन्‍होंने कहा कि देश की 25 साल से लगातार सेवा करना एक अद्भुत त्‍याग, तपस्‍या और बलिदान का उदाहरण, एक ऐसा जीवन जो राष्‍ट्र को समर्पित है, जिनका एक ही उद्देश्‍य है-राष्‍ट्र सर्वोपरि। पहले मुख्‍यमंत्री के रूप में गुजरात को अग्रणी राज्‍य बनाया और अब भारत का नेतृत्‍व करते हुए विकसित भारत की संकल्‍पना को देखना और उसे पूरा करने के लिए पुरुषार्थ लगा देना।

सेमीकॉन इंडिया 2026 को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री दूरदर्शी नेता हैं। वह 50 साल आगे के बारे में सोचते हैं। सेमीकंडक्‍टर भारत में कैसे बनें, इस विषय को लेकर पीएम ने सेमीकॉन इंडिया को मार्ग दर्शन दिया है। मेरा मानना है कि ये आने वाले समय में सेमीकंडक्‍टर मैन्‍युफैक्‍चरिंग में भारत मात्र ऑब्‍जर्वर नहीं रहेगा।

उन्होंने अफगान शरणार्थियों को लेकर कहा कि अफगानिस्‍तान से हमारा संबंध पुराना रहा है। वर्तमान सरकार में संबंध और मजबूत हुआ है। भारत की हमेशा यह सुनिश्चित करता है कि अफगान के लोग हर वक्‍त सुरक्षित,समृद्धि रहें और वहां स्थिरता का माहौल रहे।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी