Aapka Rajasthan

'उनके महान विचार सदैव प्रेरणापुंज बने रहेंगे', जयंती पर महाराजा अग्रसेन को प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। जनसेवा और सामाजिक सद्भाव के प्रणेता महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनको नमन किया गया है।
 

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। जनसेवा और सामाजिक सद्भाव के प्रणेता महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनको नमन किया गया है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "जनसेवा और सामाजिक सद्भाव के प्रणेता महाराजा अग्रसेन को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके जीवन और आदर्शों से हमें निरंतर मानवता के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है। उनके महान विचार भारत के सांस्कृतिक उत्थान के लिए सदैव प्रेरणापुंज बने रहेंगे।"

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर पोस्ट पर लिखा, "लोककल्याण, सेवा, सामाजिक समरसता और सुशासन के प्रतीक, प्रजापालक महाराजा अग्रसेन की जयंती पर उनके आदर्शों का स्मरण तथा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। महाराजा अग्रसेन का जीवन भारतीय संस्कृति की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसमें शासन का उद्देश्य जनसेवा, न्याय, समानता और समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करना है।"

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से एक्स पर पोस्ट में लिखा गया, "सामाजिक समरसता के पक्षधर एवं पौराणिक समाजवाद के प्रणेता युगपुरुष महाराजा अग्रसेन की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं।"

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "न्याय, समानता, सेवा और जनकल्याण के प्रतीक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं सभी को ढेरों शुभकामनाएं। महाराजा अग्रसेन का जीवन हमें परस्पर सहयोग, सामाजिक समरसता और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान का मार्ग दिखाता है। उनके आदर्श सदैव हमें सेवा, सद्भाव और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे।"

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "उदारता और समानता के आदर्शों के प्रतीक, महान समाज सुधारक महाराजा अग्रसेन की जयंती के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! उनके द्वारा दिखाई गई समाज-सेवा, करुणा और भाईचारे की राह हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत है।"

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "समाज में एकजुटता और समरसता की भावना का संचार करने वाले महाराजा अग्रसेन की जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"

--आईएएनएस

एसडी/पीएम