यूएन और सुरक्षा परिषद के मुद्दों पर चीन और रूस के बीच सलाह मशविरा
बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री के सहायक छाई वेई ने 8 अप्रैल को राजधानी पेइचिंग में रूसी उप विदेश मंत्री के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद से जुड़े मुद्दों पर सलाह मशविरा किया।
Apr 9, 2026, 20:21 IST
बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री के सहायक छाई वेई ने 8 अप्रैल को राजधानी पेइचिंग में रूसी उप विदेश मंत्री के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद से जुड़े मुद्दों पर सलाह मशविरा किया।
इस मौके पर दोनों पक्षों ने मुख्य तौर पर वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति, यूएन व सुरक्षा परिषद के कार्य और अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों पर गहन रूप से विचार विमर्श किया।
दोनों पक्षों ने बहुपक्षवाद की रक्षा कर यूएन से केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और अंतर्राष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करने पर सहमति कायम की। ताकि मुख्य मुद्दों के राजनीतिक समाधान में प्रयास किया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/