Aapka Rajasthan

यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 के लिए अब तक 8.78 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन - नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी-नेट) दिसंबर 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
 
यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर की रात 11:50 बजे तक बढ़ा दी गई है। इसके लिए कोई विलंब शुल्क नहीं लगेगा। यह उन उम्मीदवारों की सुविधा के लिए किया गया है, जिन्होंने अभी तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा के लिए अब तक 8.78 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया है, जिनमें से 6.92 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शुल्क भुगतान पूरा कर चुके हैं।

यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि पहले 28 अक्टूबर की रात 11.50 बजे तक तय की गई थी, जिसे आगे बढ़ाकर अब 31 अक्टूबर की रात 11.50 बजे तक कर दिया गया है।

यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/अनारक्षित के लिए 1,150 रुपए, सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल के लिए 600 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/तृतीय लिंग के लिए 325 रुपए तय की गई हैं।

बता दें कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जाती है। यह परीक्षा भारतीय नागरिकों की पात्रता तय करने के लिए है, ताकि उन्हें जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) मिल सके, वे असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हो सकें और भारतीय विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला ले सकें।

एनटीए 87 विषयों के लिए यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 14 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच करेगी।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम