यूसीएसएल में असिस्टेंट मैनेजर के 15 पदों पर भर्ती जारी, 22 अप्रैल तक करें आवेदन
बेंगलुरु, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। यदि आप एक युवा हैं और नौकरी की तलाश में जुटे हैं तो आपके लिए उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (यूसीएसएल) ने असिस्टेंट मैनेजर के विभिन्न 15 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।
यूसीएसएल ने असिस्टेंट मैनेजर के जिन 15 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 3, असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) के 9, असिस्टेंट मैनेजर (मटेरियल्स) के 2 और असिस्टेंट मैनेजर (मानव संसाधन) के 1 पद शामिल हैं।
यूसीएसएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो गई है और र अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन या मानव संसाधन/कार्मिक प्रबंधन/समाज कार्य, आदि में दो वर्षीय मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 22 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी 49,500 रुपए प्रति माह होगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइल में करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर)/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 400 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूसीएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर, फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी
