तमिलनाडु : करूर में टीवीके नेता ने शादीशुदा महिला से की छेड़छाड़, लोगों ने पकड़कर पीटा
करूर, 14 जुलाई (आईएएनएस)। तमिनाडु के करूर जिले में स्थित कुलिथलाई की एक शादीशुदा महिला ने तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) यूनियन सेक्रेटरी रमेश पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने टीवीके नेता को पकड़ कर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। कृष्णरायपुरम के टीवीके ईस्ट यूनियन सेक्रेटरी रमेश का अभी कुलिथलाई डिस्ट्रिक्ट गवर्नमेंट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
पुलिस को शिकायत करने वाली 25 वर्षीय महिला कुलिथलाई वह शहर की एक प्राइवेट फार्मेसी में काम करती है। आरोप है कि वरगुर साउथ स्ट्रीट में रहने वाले रमेश पिछले तीन महीनों से महिला को परेशान कर रहे थे। रमेश महिला के काम करने की जगह के सामने वाली दुकान से अश्लील इशारे करते थे और घर जाते समय उसका पीछा करते थे और उस पर अश्लील टिप्पणियाँ और इशारे करते थे।
महिला ने बताया कि इस बात का पता चलने पर पिछले दो महीनों से उसके पति उसे काम पर छोड़ने और लाने लगे थे। घटना वाले दिन महिला को उसके पति की बहन टू-व्हीलर पर ले जा रही थी, क्योंकि उसके पति उपलब्ध नहीं था।
आरोप है कि रमेश अपने दो-पहिया वाहन पर घर लौटते समय एक दुकान के पास शादीशुदा महिला को परेशान किया, उसकी गाड़ी पकड़कर खींच ली, जिससे दोनों महिलाएं गिर गईं। महिलाओं को गिरते हुए देखकर आस-पास के लोगों ने रमेश की बुरी तरह पिटाई की और उसके व्यवहार पर सवाल उठाए। इसके बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई कि रमेश और उसके दो साथियों ने महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की थी।
घटना की जानकारी मिलने पर कुलिथलाई पुलिस मौके पर पहुंची और रमेश को हिरासत में लिया और अपनी गाड़ी में ले गई। बाद में महिला ने कुलिथलाई पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा है कि उचित जांच के बाद सही कार्रवाई की जाएगी।
रमेश का इलाज कुलिथलाई सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से कुलिथलाई इलाके में काफी हलचल मच गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यूनियन सेक्रेटरी और महिला से जुड़ी इस घटना पर गहरी चिंता जताई है और कहा है कि तमिलनाडु के कई हिस्सों में ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
--आईएएनएस
ओपी/पीएम
