Aapka Rajasthan

'तुम देना साथ मेरा' में शब्बीर अहलूवालिया का भावनाओं से भरा किरदार, बोले- 'कम बोलता है लेकिन दिल से बहुत महसूस करता है'

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आज के दौर में जहां रिश्ते तेजी से बनते और टूटते नजर आते हैं, वहीं कुछ कहानियां ऐसी भी होती हैं, जो प्यार की गहराइयों को दिखाने की कोशिश करती हैं। छोटे पर्दे पर आने वाला नया शो 'तुम देना साथ मेरा' भी ऐसी ही एक कहानी लेकर आ रहा है। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। इसमें शब्बीर अहलूवालिया और श्रीति झा की जोड़ी साथ नजर आने वाली है।
 
शो के रिलीज से पहले एक खास कार्यक्रम 'मीट क्यूट' का आयोजन किया गया। इस इवेंट का माहौल खास और अलग था, जिसमें पुराने जमाने के प्यार को महसूस कराने की कोशिश की गई। हल्की रोशनी और पुरानी शैली की सजावट ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। इस मौके पर शब्बीर अहलूवालिया और श्रीति झा ने लोगों के साथ बातचीत की और शो के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान शब्बीर अहलूवालिया ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, ''मेरा किरदार 'रक्षित' एक ऐसा इंसान है, जो अपने अंदर गहरी भावनाएं रखता है, लेकिन उन्हें आसानी से व्यक्त नहीं कर पाता। रक्षित का स्वभाव थोड़ा शांत और संकोची है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह कुछ महसूस नहीं करता। बल्कि वह हर बात को दिल से महसूस करता है, बस उसे शब्दों में बयां करने में मुश्किल होती है। इस किरदार की यही बात उसे खास बनाती है, क्योंकि आज के समय में ऐसे लोग बहुत कम देखने को मिलते हैं।''

उन्होंने कहा, "मीट क्यूट जैसा अनुभव मेरे लिए बेहद खास है। आज के समय में जब सब कुछ बहुत तेजी से हो रहा है, ऐसे में लोगों का एक साथ आकर पुराने और सच्चे प्यार को महसूस करना एक अलग ही अनुभव देता है। यही इस शो की असली भावना भी है, प्यार को समझना, उसे समय देना और उसे दिल से महसूस करना। इस शो की कहानी भावनाओं, रिश्तों और जीवन के उतार-चढ़ाव से भरी हुई है, जो दर्शकों को जरूर छूएगी।"

अगर शो की कहानी की बात करें तो यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें अपराजिता और रक्षित की जिंदगी को दिखाया गया है। अपराजिता एक कलाकार है, जिसका अतीत कई परतों से भरा हुआ है, वहीं रक्षित एक ऐसा व्यवसायी है, जो शांत स्वभाव का है और अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर नहीं करता। दोनों की कहानी प्यार, किस्मत और जिंदगी की जटिलताओं के बीच आगे बढ़ती है।

'तुम देना साथ मेरा' शो 20 अप्रैल से स्टार प्लस पर प्रसारित होने जा रहा है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम