Aapka Rajasthan

ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले 'होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो'

वाशिंगटन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की मोहलत देने का ऐलान किया था। इसके 24 घंटे पहले ही उन्होंने ईरान से गुस्से में कहा है कि होर्मुज खोलो नहीं तो मंगलवार को अंजाम भुगतने को तैयार रहो। इसके साथ ही ट्रंप ने दूसरी पोस्ट में घायल कर्नल को बताने की कहानी ब्रीफ की है।
 
एक बार फिर सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी। उन्होंने दावा किया कि यूएस रविवार को ईरान के बिजली घरों और पुलों पर हमला करेगा। ट्रुथ पर एक छोटी और अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए ट्रंप ने होर्मुज खोलने का आदेश सुनाया।

उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा, 'मंगलवार को को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे, दोनों एक साथ होंगे (धमकी कि दोनों ही अमेरिका के निशाने पर होंगे)। होर्मुज खोलो, वरना नरक में रहोगे। बस देखते रहो।' और आखिर में लिखा, 'अल्लाह की तारीफ करो!

इससे पहले भी ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट में एफ 15 क्रू सदस्य को बचाने की कहानी सुनाई। बताया कि उनकी हालत काफी गंभीर थी। उन्होंने लिखा, "यह अधिकारी एक सम्मानित कर्नल हैं और उन्हें ऐसे समय में बचाया गया जब ईरानी सेना बड़ी संख्या में उनकी तलाश कर रही थी और करीब पहुंच रही थी।"

ट्रंप के मुताबिक, इस तरह के अभियान काफी जोखिम भरे होते हैं और आमतौर पर कम ही किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम ने खतरनाक इलाके में सात घंटे बिताए। उन्होंने कहा, "दूसरा रेस्क्यू मिशन पहले के बाद चलाया गया, जिसमें पायलट को दिन के उजाले में बचाया गया और इसके लिए सात घंटे तक ईरान के ऊपर ऑपरेशन चला।" ट्रंप ने इस मिशन को 'बहादुरी और कौशल का अभूतपूर्व प्रदर्शन' बताया।

ट्रंप ने कहा कि वह इस विषय पर सोमवार को ओवल ऑफिस में सेना के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

इस बीच ट्रंप के मित्र बीबी यानी इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनके इस हिम्मत और जज्बे की सराहना की है। एक वीडियो बयान जारी कर सैल्यूट किया है।

--आईएएनएस

केआर/