Aapka Rajasthan

टीएमसी उम्मीदवार श्रेया पांडे का भावुक बयान, ममता बनर्जी के नेतृत्व में मिलेगी जीत

कोलकाता, 18 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मनिकतला विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उम्मीदवार श्रेया पांडे ने चुनावी मैदान में उतरते ही भावुक और आत्मविश्वास से भरा संदेश दिया है।
 
टीएमसी उम्मीदवार श्रेया पांडे का भावुक बयान, ममता बनर्जी के नेतृत्व में मिलेगी जीत

कोलकाता, 18 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मनिकतला विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उम्मीदवार श्रेया पांडे ने चुनावी मैदान में उतरते ही भावुक और आत्मविश्वास से भरा संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि इस बड़े मौके के लिए वह अपनी पार्टी नेतृत्व खासकर ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बेहद आभारी हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा जताते हुए इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

श्रेया पांडे ने अपने परिवार की राजनीतिक विरासत का जिक्र करते हुए आईएएनएस से बताया कि यह उनके परिवार का 11वां चुनाव है। उन्होंने कहा कि उनके पिता नौ बार चुनाव जीत चुके हैं और उनकी मां भी एक बार विजयी रही हैं। अब इस बार उन्हें यह मौका मिला है, जो उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ इस चुनाव में उतरी हैं।

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह इस चुनाव को व्यक्तिगत रूप से नहीं बल्कि पूरे परिवार और टीम के रूप में लड़ रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं कभी 'मैं' नहीं कहती, हम हमेशा 'हम' के रूप में काम करते हैं।"

श्रेया पांडे ने कहा कि जीत ही सबसे बड़ा लक्ष्य नहीं है बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका भरोसा जीतना ज्यादा जरूरी है।

उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि इलाके के लोग यह महसूस करें कि उन्हें फिर से अपने 'दादा' मिल गए हैं, यानी उनके पिता की तरह ही वह जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करेंगी। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता बीमार थे, तब भी उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार लोगों के बीच रहकर काम किया और उनकी हरसंभव मदद करने की कोशिश की।

श्रेया पांडे ने कहा कि उनका चुनाव प्रचार भी थोड़ा अलग होगा। वह ज्यादा से ज्यादा घरों तक जाकर लोगों से मिलेंगी, उनकी बातें सुनेंगी और उनके मुद्दों को समझेंगी। उनका मानना है कि जनता के साथ सीधा संवाद ही सबसे बड़ी ताकत है।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम