Aapka Rajasthan

टीएमसी-कांग्रेस के विलय की अटकलों पर लगा ब्रेक, ऋतब्रत बनर्जी बोले- हम नहीं जा रहे हैं

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी की दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से हुई मुलाकात के बाद दोनों पार्टियों के संभावित गठजोड़ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच टीएमसी के बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने इन चर्चाओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास 64 विधायक है और आगे ये संख्या बढ़ेगी, लेकिन कोई भी कांग्रेस में शामिल होने वाले नहीं है।
 
ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, "हम लोग तो नहीं जा रहे हैं, तो कौन जा रहा है? सांसद लोग नहीं जा रहे हैं। लोकसभा के बीस सांसद नहीं जा रहे हैं। राज्यसभा के कुछ सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं और और भी इस्तीफा देंगे। 64 विधायक भी कांग्रेस के साथ नहीं जा रहे हैं। जहां तक मुझे मालूम है, नगरपालिकाएं भी नहीं जाएंगी, जिला परिषद भी नहीं जाएगा। तो फिर कौन जाएगा? हम लोग कांग्रेस के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा की स्थिति को लेकर भी कई बातें चल रही हैं। संगठनात्मक स्तर पर कुछ समस्याएं हैं और नेतृत्व के कामकाज को लेकर असंतोष है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों का व्यवहार अन्य सदस्यों के प्रति सही नहीं है और निर्णय लेने की प्रक्रिया से कई लोग परेशान हैं।

ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि उनके अनुभव के अनुसार पिछले पंद्रह महीनों में पार्टी के अंदर कई तरह की समस्याएं देखने को मिली हैं। उन्होंने इसे नेतृत्व शैली और संगठनात्मक ढांचे से जुड़ा मुद्दा बताया। उनका कहना है कि कुछ लोग खुद को मास्टर और बाकी को स्लेव समझते हैं, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। इसलिए लोग अब इस स्लेवरी की से छुटकारा पाना चाहते है।

उन्होंने कहा कि आज की डेट तक हमारे पास 64 विधायक हैं और आने वाले समय में ये संख्या और बढ़ सकती है। इसलिए टीएमसी का कांग्रेस में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता।

--आईएएनएस

पीआईएम/डीएससी