तिंग श्वेश्यांग ने नौवें सीआईआईई के उद्घाटन समारोह में भाग लिया
बीजिंग, 6 नवंबर (आईएएनएस)। नौवां चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) और होंगछ्याओ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच 5 सितंबर को चीन के शांगहाई में उद्घाटित हुआ। चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग ने इसमें भाषण दिया।
इस मौके पर तिंग श्वेश्यांग ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कई बार सीआईआईई के उद्घाटन समारोह में भाषण दिया और बहुपक्षीय व्यापारिक व्यवस्था की रक्षा तथा मुक्त व्यापार बढ़ाने पर चीन के रुख पर प्रकाश डाला। शी चिनफिंग ने उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करने में चीन के सिलसिलेवार अहम कदमों की घोषणा की। इससे समावेशी और सबके लिए लाभकारी आर्थिक वैश्वीकरण बढ़ाने की दिशा तय की गई और इसमें निरंतर गति प्रदान की गई। चीन विभिन्न पक्षों के साथ सीआईआईई का अच्छे से आयोजन करना चाहता है, ताकि बेहतर ढंग से विभिन्न देशों के लोगों को लाभ पहुंच सके।
तिंग श्वेश्यांग ने कहा कि अब दुनिया में सदी का अभूतपूर्व परिवर्तन तेजी से हो रहा है। आर्थिक वैश्वीकरण को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। असंतुलित वैश्विक विकास की समस्या बड़ी है और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व व्यापारिक व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। इसलिए हमें साझा बाज़ार बनाए रखकर खुलेपन व अंतर्संबंध का स्तर उन्नत करना चाहिए। हमें निवेश व सहयोग बढ़ाकर सीमा-पार औद्योगिक ढांचे में सुधार करना चाहिए। हमें नवाचार की भूमिका मजबूत कर आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार करना चाहिए और समझ व आपसी विश्वास बढ़ाकर एक-दूसरे की उचित चिंताओं का पूरी तरह से ध्यान रखना चाहिए।
बताया जाता है कि गैबॉन के राष्ट्रपति, ऑस्ट्रिया के प्रधानमंत्री और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रशासक ने उद्घाटन समारोह में भाषण दिया। शांगहाई में तिंग श्वेश्यांग ने अलग अलग तौर पर लाइबेरिया के उप राष्ट्रपति, जॉर्जिया की उप प्रधानमंत्री, क्यूबा के उप प्रधानमंत्री, स्लोवाकिया की उप प्रधानमंत्री और यूएन विकास कार्यक्रम के प्रशासक से भेंट की।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
