Aapka Rajasthan

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: गिरफ्तार बबीता और राधा की भूमिका की जांच तेज, बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में रेकी का शक

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच गिरफ्तार महिलाओं बबीता और राधा की भूमिका की जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच को आशंका है कि बबीता और राधा ने मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में रेकी की थी। बता दें कि बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में अभिनेता सलमान खान सहित कई जानी-मानी फिल्मी हस्तियां रहती हैं।
 
मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, जांच में पता चला है कि ये दोनों महिलाएं मुंबई आने के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में गई थीं। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके वहां जाने का मकसद क्या था और क्या उन्होंने उस इलाके में रहने वाली फिल्मी हस्तियों के घरों की रेकी की थी।

अधिकारी ने बताया कि इन महिलाओं की गतिविधियों के बारे में जानकारी उनके मोबाइल फोन के विश्लेषण और अन्य तकनीकी सबूतों से मिली है। जांच टीम को महिलाओं के मोबाइल फोन से बरामद सबूतों से यह संकेत भी मिला कि उन्हें मुंबई आने के अपने मकसद के बारे में पता था।

क्राइम ब्रांच गिरफ्तार महिलाओं के अनिल पंडित के साथ कथित संबंधों की भी जांच कर रही है, जो इस मामले में अभी भी फरार है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों को, मुंबई में किसी स्थानीय व्यक्ति से मदद मिली थी।

क्राइम ब्रांच को शक है कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने इस गिरोह के सदस्यों को उनकी योजना को अंजाम देने में मदद की होगी। फिलहाल, पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है।

बता दें कि इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सामने आया कि 11 में से 8 सीधे तौर पर मुख्य आरोपी अनिल पंडित के संपर्क में थे। जांचकर्ता अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हर आरोपी की क्या भूमिका थी और यह पूरा नेटवर्क किस तरह काम करता था।

--आईएएनएस

डीसीएच/