Aapka Rajasthan

द ओवल टेस्ट: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दिया 463 रन का लक्ष्य

द ओवल, 20 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने 'द ओवल' में खेले जा रहे टेस्ट मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड को 463 रन का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 5 सत्र का समय है।
 
द ओवल टेस्ट: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दिया 463 रन का लक्ष्य

द ओवल, 20 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने 'द ओवल' में खेले जा रहे टेस्ट मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड को 463 रन का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 5 सत्र का समय है।

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 362 रन पर सिमटी। दूसरी पारी में हेनरी निकोलस न्यूजीलैंड के शीर्ष स्कोरर रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए इस खिलाड़ी ने 171 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 121 रन की पारी खेली। इसके अलावा, रचिन रवींद्र ने 99 गेंदों पर 76 और डेरिल मिचेल ने 108 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। नाथन स्मिथ ने 51 गेंदों पर 38 रन बनाए।

न्यूजीलैंड को पहली पारी में 100 रन की बढ़त मिली थी। इसी आधार पर इंग्लैंड को जीत के लिए 463 रन का लक्ष्य मिला है।

इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और मैथ्यू फिशर ने 3-3 विकेट लिए। जोश टंग ने 2, जबकि सोन्नी बाकेर और जैकब बेथेल ने 1-1 विकेट लिए।

अब तक हुए मैच पर नजर डालें तो, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में ग्लेन फिलिप्स के पहले शतक की बदौलत 391 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 3, जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर, और सोन्नी बाकेर ने 2-2 विकेट लिए थे। जोश टंग को 1 विकेट मिला था।

इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 291 रन पर सिमटी थी और पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड से 100 रन से पिछड़ गई थी।

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए थे। विल ने 2, जबकि काइल जैमिसन और नाथन स्मिथ ने 1-1 विकेट लिए थे।

इंग्लैंड अगर 463 रन बनाकर जीत हासिल करने में कामयाब रहती है, तो टेस्ट क्रिकेट में उसका सबसे बड़ा रन चेज होगा। मौजूदा समय में इंग्लैंड का सबसे बड़े रन चेज का टेस्ट रिकॉर्ड है भारत के खिलाफ है। जुलाई 2022 में इंग्लैंड ने एजबेस्टन में 378 रन बनाकर मैच जीता था।

--आईएएनएस

पीएके