Aapka Rajasthan

थलपति विजय की आखिरी फिल्म पर इमोशनल हुए अरुण विजय, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी जोसेफ विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' गुरुवार को रिलीज होने के बाद कई सेलेब्स ने अभिनेता के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। इसी कड़ी में अभिनेता अरुण विजय ने भी विजय के लिए खास नोट लिखा।
 

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी जोसेफ विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' गुरुवार को रिलीज होने के बाद कई सेलेब्स ने अभिनेता के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। इसी कड़ी में अभिनेता अरुण विजय ने भी विजय के लिए खास नोट लिखा।

इसमें अभिनेता अरुण विजय ने याद करते हुए बताया कि कैसे थलपति विजय ने उनके नजरिए को बदल दिया था।

अभिनेता अरुण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने विजय के लिए एक भावुक संदेश लिखा, "जिस व्यक्ति को मैं एक सहकर्मी, बड़े भाई और एक नेता के रूप में बेहद सम्मान देता हूं। खुशी के आंसुओं और गर्व से भरे दिल के साथ मैं हमारे थलपति विजय अन्ना के इस 'आखिरी डांस' को देखने के लिए तैयार हूं। आपने हमेशा अपने काम और इंडस्ट्री में एक नया मानक स्थापित करके हम सभी को प्रेरित किया है। जब मैं अपने जीवन के मुश्किल दौर से गुजर रहा था, तब आपने जो हौसला बढ़ाने वाली बातें मुझसे कहीं थी, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। आपकी उन बातों ने मेरी सोच और जीवन के उद्देश्य को पूरी तरह बदल दिया था। धन्यवाद अन्ना।"

अरुण विजय अकेले ऐसे अभिनेता नहीं थे, जो विजय की आखिरी फिल्म को लेकर भावुक हुए। इससे पहले अभिनेता महत राघवेंद्र ने भी विजय की आखिरी फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की थी।

'जन नायकन' सुपरस्टार थलपति विजय के अभिनय करियर की बहुचर्चित फिल्म है। एच. विनोथ द्वारा निर्देशित इस राजनीतिक एक्शन ड्रामा को विजय की राजनीति में जाने से पहले की आखिरी और विदाई फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता विजय इसके रिलीज होने से पहले ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके थे, इसलिए उनकी नई राजनीतिक छवि का प्रभाव इस पर साफ देखा जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम