Aapka Rajasthan

टीईटी परीक्षा पेपर लीक के मुख्य साजिशकर्ताओं पर मकोका लगाया जाना चाहिए: एकनाथ शिंदे

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा रद्द होने के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि टीईटी परीक्षा पेपर लीक की घटना बेहद चिंताजनक है। मुख्य साजिशकर्ताओं पर मकोका लगाया जाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट किया है कि वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले के मुख्य साजिशकर्ताओं और आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कार्रवाई करने के संबंध में विस्तार से चर्चा करेंगे।
 

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा रद्द होने के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि टीईटी परीक्षा पेपर लीक की घटना बेहद चिंताजनक है। मुख्य साजिशकर्ताओं पर मकोका लगाया जाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट किया है कि वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले के मुख्य साजिशकर्ताओं और आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कार्रवाई करने के संबंध में विस्तार से चर्चा करेंगे।

इस मामले की पूरी, निष्पक्ष और कड़ी जांच की जाएगी। चाहे दोषी किसी भी पद पर हो या किसी संगठित गिरोह का हिस्सा हो, उसे कोई रियायत नहीं दी जाएगी। संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पेपर लीक सिर्फ एक तरह की गड़बड़ी नहीं है, बल्कि एक गंभीर अपराध है जो संगठित अपराध का रूप ले लेता है।

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने पुलिस की त्वरित और सतर्क कार्रवाई की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित छापेमारी करके लाखों मेहनती और ईमानदार उम्मीदवारों के भविष्य को अंधकार में डूबने से बचाया।

टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को आश्वस्त करते हुए शिंदे ने कहा कि परीक्षा जल्द से जल्द पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ दोबारा आयोजित की जाएगी। किसी भी ईमानदार उम्मीदवार के अधिकारों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह भी आश्वासन दिया कि महायुति सरकार का दृढ़ लक्ष्य महाराष्ट्र की शिक्षा प्रणाली को भ्रष्टाचार मुक्त, गुणवत्तापूर्ण और अधिक सक्षम बनाना है।

शनिवार को महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने 28 जून को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक की आशंका के चलते स्थगित कर दिया है। परिषद ने यह फैसला तब लिया, जब भिवंडी में पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों के पास मिले प्रश्न परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए। मामले की जांच जारी है और भिवंडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है।

राज्य परीक्षा परिषद के अनुसार, टीईटी परीक्षा पूरे महाराष्ट्र में 1,028 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी। हाल के समय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर नीट में सामने आई अनियमितताओं को देखते हुए परिषद ने परीक्षा की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। इसके बावजूद गुप्त सूचना मिलने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई।

परिषद का कहना है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित करना उसकी प्राथमिकता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अनियमितता या पेपर लीक की आशंका को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा को फिलहाल टाल दिया गया है। परिषद का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जाएगी। वहीं, शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के बारे में अपडेटेड जानकारी महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी