Aapka Rajasthan

50 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात: टॉम ब्लंडेल

क्राइस्टचर्च, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ हेगली ओवल के मैदान पर टॉम ब्लंडेल ने अपना 50वां टेस्ट कैप हासिल किया। दूसरे टेस्ट के पहले दिन ब्लंडेल ने नाबाद 53 रन बनाए। ब्लंडेल ने देश का प्रतिनिधित्व करने की खुशी जाहिर करते हुए कहा वह हमेशा न्यूजीलैंड के लिए खेलना चाहते थे लेकिन 50 टेस्ट खेलना बहुत खास बात है।
 

क्राइस्टचर्च, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ हेगली ओवल के मैदान पर टॉम ब्लंडेल ने अपना 50वां टेस्ट कैप हासिल किया। दूसरे टेस्ट के पहले दिन ब्लंडेल ने नाबाद 53 रन बनाए। ब्लंडेल ने देश का प्रतिनिधित्व करने की खुशी जाहिर करते हुए कहा वह हमेशा न्यूजीलैंड के लिए खेलना चाहते थे लेकिन 50 टेस्ट खेलना बहुत खास बात है।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले क्वाड्रिसेप्स इंजरी से जूझ रहे ब्लंडेल ने ने शुक्रवार को बेहतरीन बल्लेबाजी की। ब्लंडेल ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "मुझे हमेशा से लगता था कि मैं न्यूजीलैंड के लिए खेलूंगा। शायद एक गेम लेकिन 50 मैच खेल पाना कुछ ऐसा था जिस पर मुझे बहुत गर्व है। मैं नंबर्स वाला आदमी नहीं हूं। मैं इस पर ध्यान नहीं देता, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड का 50 मैचों में प्रतिनिधित्व कर पाना मेरे लिए बहुत खास है। मुझे यह टीम और इसमें शामिल लोग बहुत पसंद हैं और 50 मैच खेल पाना और इतने सारे लोगों के साथ यह सफर शेयर करना बहुत स्पेशल है।"

36 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज को उनके टीम के साथी प्लेयर डेवोन कॉनवे से एक स्पेशल कैप मिली, जिन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अपना 150वां इंटरनेशनल मैच भी पूरा किया। ब्लंडेल ने कहा, "डेवोन कॉनवे से अपनी कैप पाकर बहुत अच्छा लगा। मैं लंबे समय से कॉनवे के साथ हूं। हमने साथ में काम किया है, साथ में कड़ी ट्रेनिंग की है, और अपने साथी से यह मिलना बहुत खास होता है। यह एक कूल दिन था। मुझे एक हैट भी मिली, इसलिए यह बहुत खास दिन है।"

ब्लंडेल ने भारत के खिलाफ एक अहम अर्धशतक लगाकर अपने 50वें मैच का जश्न मनाया। उन्होंने 117 गेंदों पर अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की। उन्हें ग्लेन फिलिप्स के रूप में एक अच्छा पार्टनर मिला। दोनों छठे विकेट के लिए 62 रनों की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। फिलिप्स और ब्लंडेल की साझेदारी के चलते एक समय पर 184 के स्कोर पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही न्यूजीलैंड टीम दिन का खेल खत्म होने तक 246 के टोटल तक पहुंचने में सफल रही।

खास बात यह है कि ब्लंडेल 12 साल में भारत के खिलाफ टेस्ट में फिफ्टी बनाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने। भारत के खिलाफ टेस्ट में अर्धशतक बनाने वाले आखिरी कीवी विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग थे, जिन्होंने 2014 में वेलिंगटन टेस्ट में 124 रन बनाए थे।भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले सेशन में टीम इंडिया के गेंदबाज 77 रन देने के बाद सिर्फ एक विकेट ही चटका सके। हालांकि, दूसरे सेशन में आकाश दीप ने टॉम लाथम और रचिन रविंद्र को पवेलियन भेजा। वहीं, अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स का बड़ा विकेट अपने नाम किया। न्यूजीलैंड ने 110 के स्कोर पर ही 3 बड़े विकेट गंवाए।

हालांकि, इसके बाद डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 74 रन जोड़े। डेरिल 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ब्लंडेल ने ग्लेन फिलिप्स संग मिलकर न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ाया और टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया।न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल का मानना है कि मुश्किल हालात के बावजूद उनकी टीम ने पहले दिन शानदार वापसी की। ब्लंडेल ने कहा, "मुझे लगता है कि जिस स्थिति में हम थे, वहां से वापसी करना बड़ी बात थी। हालात बल्लेबाजी के लिए बिल्कुल आसान नहीं थे। यह ऐसा विकेट था, जहां कभी भी कोई टीम पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती थी। यहां तक कि पुरानी गेंद से भी दिन के आखिर में अच्छी मूवमेंट मिल रही थी।"

उन्होंने आगे कहा, "हम एक बार फिर टॉस हार गए और पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा, लेकिन हमारे ओपनर्स ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। कुल मिलाकर यह हमारे लिए अच्छा दिन रहा।" ब्लंडेल के अनुसार पूरे दिन गेंदबाजों को पिच से मदद मिलती रही। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाएगा। पूरे दिन गेंद काफी स्विंग और सीम मूवमेंट कर रही थी। नई गेंद के साथ यह सिलसिला शायद अगले दिन सुबह भी जारी रहेगा। हालांकि, अगर मौसम अच्छा रहा तो आने वाले दिनों में विकेट थोड़ा सपाट और तेज हो सकता है, जिससे बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।"

आकाश दीप 2-52 के साथ भारत के सबसे सफल बॉलर रहे जबकि गुरनूर बरार, अंशुल कंबोज और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया। जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला, उन्होंने 19 ओवर में 37 रन दिए।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम