Aapka Rajasthan

तेल-गैस संकट पर ईरान और अमेरिका के समझौते से मिल सकती है राहत: एसपी वैद

जम्मू, 22 मई (आईएएनएस)। पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर आई खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर ऐसा कोई समझौता होता है तो यह सिर्फ अमेरिका, ईरान या मिडिल ईस्ट के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए अच्छी खबर होगी। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया खासकर इस क्षेत्र में जनता ईंधन और गैस की समस्या से जूझ रही है। अगर अमेरिका और ईरान के बीच किसी तरह का समझौता हो जाता है तो इससे तेल और गैस की सप्लाई बेहतर होगी और महंगाई से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है।
 
एसपी वैद ने कहा कि दुनिया में जिस तरह आर्थिक दबाव बढ़ रहा है, उसमें ऐसे समझौते बहुत जरूरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की तरफ से कई बार विरोधाभासी बयान आते हैं। कभी बातचीत और समझौते की बात होती है तो कभी धमकी दी जाती है कि किसी देश की सभ्यता खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि एक सुपरपावर देश के राष्ट्रपति से इस तरह के उलट बयान अंतरराष्ट्रीय माहौल को अस्थिर बनाते हैं। वैद का कहना है कि बड़े देशों के नेताओं को सोच-समझकर बयान देना चाहिए क्योंकि उनके शब्दों का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।

वहीं, पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की पीओके में हत्या को लेकर भी पूर्व डीजीपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वैद ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से कश्मीर के युवाओं को बहकाकर आतंकवाद की तरफ धकेलता रहा है। उन्होंने कहा कि पहले कई छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई के नाम पर पाकिस्तान जाते थे, लेकिन वहां उनका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में किया जाता था। वैद ने कहा कि हमजा बुरहान के साथ भी यही हुआ। वह डॉक्टर बनने की बजाय आतंकवाद के रास्ते पर चला गया और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया।

उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ काम करने वाले ऐसे तत्वों का खत्म होना देश के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि चाहे जिसने भी उसे मारा हो, लेकिन एक भारत विरोधी तत्व दुनिया से खत्म हुआ है। हो सकता है आईएसआई ने खुद ही उसे खत्म किया हो क्योंकि अब उसकी उपयोगिता खत्म हो गई हो। लेकिन भारत के लिए यह सकारात्मक बात है कि देश के खिलाफ काम करने वाला एक आतंकी कम हुआ।

इसके अलावा, गृह मंत्री द्वारा आधुनिक सीमा सुरक्षा लेकर दिए गए बयान पर भी एसपी वैद ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया पूरी तरह बदल चुकी है। 1965 और 1971 के युद्धों के मुकाबले अब युद्ध का तरीका पूरी तरह तकनीक आधारित हो गया है। उन्होंने कहा कि आज ड्रोन, मिसाइल, साइबर टेक्नोलॉजी और सैटेलाइट युद्ध का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं।

वैद ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और मिडिल ईस्ट संघर्षों में पूरी दुनिया देख रही है कि कैसे ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज जमीन पर बड़ी संख्या में सैनिकों को भेजने की बजाय तकनीक के जरिए युद्ध लड़े जा रहे हैं। उनके मुताबिक, भविष्य की सुरक्षा और युद्ध रणनीति पूरी तरह आधुनिक तकनीक पर आधारित होगी और भारत को भी उसी दिशा में लगातार मजबूत होना पड़ेगा।

--आईएएनएस

पीआईएम/डीएससी