Aapka Rajasthan

तमिलनाडु में 300 नई बसों का शुभारंभ, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने किया उद्घाटन

चेन्नई, 25 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई में तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की ओर से संचालित 300 नई बसों की सेवाओं का उद्घाटन किया। यह सार्वजनिक परिवहन बेड़े में एक बड़ी बढ़ोतरी है।
 

चेन्नई, 25 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई में तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की ओर से संचालित 300 नई बसों की सेवाओं का उद्घाटन किया। यह सार्वजनिक परिवहन बेड़े में एक बड़ी बढ़ोतरी है।

मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सचिवालय में आयोजित समारोह में 300 नई डीजल और सीएनजी बसों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद, उन्होंने नई बस में सवार होकर सफर किया। मुख्यमंत्री ने ड्राइवरों का अभिवादन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। जोसेफ विजय बस में आगे बैठकर सफर करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करते हुए भी नजर आए।

गौरतलब है कि तमिलनाडु में आठ राज्य-स्वामित्व वाली परिवहन निगम संचालित होती हैं, जिनमें चेन्नई स्थित मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एमटीसी), तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की अलग-अलग इकाइयां (विल्लुपुरम, कुंभकोणम, सलेम, कोयंबटूर, मदुरै और तिरुनेलवेली) और राज्य एक्सप्रेस परिवहन निगम (एसईटीसी) शामिल हैं, जो लंबी दूरी की अंतर-शहर सेवाएं संचालित करती है।

नई शामिल की गई बसों का बेड़ा इन आठ में से सात परिवहन निगमों के लिए खरीदा गया है, जिसमें राज्य एक्सप्रेस परिवहन निगम शामिल नहीं है। इन बसों को राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को मजबूत करने और रोजाना सफर करने वालों के लिए यात्रियों कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया है।

इस बेड़े में डीजल और सीएनजी दोनों प्रकार की बसें शामिल हैं, जो सरकार के सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं के विस्तार के प्रयासों को दर्शाती हैं। उम्मीद है कि इन नई बसों के आने से पुरानी गाड़ियां हटाई जा सकेंगी और राज्य परिवहन उपक्रमों की ओर से चलाई जाने वाली यात्री सेवाओं की विश्वसनीयता, सुरक्षा और आराम में सुधार होगा।

शुरुआत में इन बसों का शुभारंभ मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के जन्मदिन यानी 22 जून को किया जाना था। कार्यक्रम की तैयारी के लिए, नई बसों को तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों से चेन्नई लाया गया था और कोयंबेडु और किलांबक्कम बस टर्मिनलों सहित प्रमुख जगहों पर खड़ा किया गया था। हालांकि, बाद में उद्घाटन का कार्यक्रम बदल दिया गया था।

--आईएएनएस

डीसीएच/