Aapka Rajasthan

तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जताया दुख

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी इलाके में स्थित वनजा पटाखा फैक्ट्री में रविवार को हुए धमाके में 22 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख जताया है।
 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में नवीन पटनायक ने लिखा, "तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में हुए धमाके में इतने सारे लोगों की दुखद मौत के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन शोकाकुल परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मैं प्रार्थना करता हूं।"

बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब मजदूर एक कमरे में काम कर रहे थे, जहां विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। केमिकल मिश्रण में फ्रिकशन के कारण अचानक एक जोरदार धमाका हुआ जिसके कारण चार कमरे पूरी तरह से ढह गए। अब तक 22 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा, छह गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बचाकर इलाज के लिए विरुधुनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर जेसीबी मशीनें मंगवाई गई हैं और मलबे को हटाने का काम जारी है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी हादसे पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि विरुधुनगर जिले में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में कई लोगों की मृत्यु की दुखद खबर से गहरा दुख हुआ है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मैंने मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों में तेजी लाने और उनकी निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने का अनुरोध किया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मैंने जिला कलेक्टर से संपर्क किया और उन्हें सभी आवश्यक सहायता समन्वय करने का निर्देश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, इस फैक्ट्री का मालिकाना हक गोविंदनाल्लूर निवासी मुथु मानिकम के पास है और यह एक वैध आरडीओ लाइसेंस के तहत संचालित हो रही थी। फैक्ट्री परिसर में 30 से अधिक कमरे बने हुए हैं और यहां 50 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। रविवार को जब लगभग 30 कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद थे, तभी यह विस्फोट हुआ।

--आईएएनएस

पीएसके