Aapka Rajasthan

तमिलनाडु: मदुरंतकम और धरपुरम सीटों पर उपचुनाव के लिए टीवीके ने प्रत्याशियों की घोषणा की

चेन्नई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की सुरक्षित सीटें मदुरंतकम और धरपुरम पर 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों के लिए तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) की ओर से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।
 

चेन्नई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की सुरक्षित सीटें मदुरंतकम और धरपुरम पर 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों के लिए तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) की ओर से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

'सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस' के तहत, टीवीके की ओर से मदुरंतकम (सुरक्षित) से पूर्व विधायक और पार्टी की डिप्टी जनरल सेक्रेटरी के. मरगथम कुमारवेल और धरपुरम (सुरक्षित) से पूर्व विधायक और तिरुप्पुर दक्षिण-पूर्व जिला सचिव पी. सत्यभामा को उम्मीदवार बनाया गया है।

टीवीके की ओर से अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे जीत को ही अपना एकमात्र लक्ष्य बनाएं और उपचुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए दोनों उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार करें। मदुरंतकम और धरपुरम में उपचुनाव 6 अक्टूबर को होने हैं और वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी।

मदुरंतकम और धरपुरम सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 9 सितंबर से 16 सितंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

एआईएडीएमके के विधायक मरगथम कुमारवेल और सत्यभामा की ओर से विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर टीवीके में शामिल होने के बाद मदुरंतकम और धरपुरम की सीटें खाली हुई थी। टीवीके के लिए यह उपचुनाव काफी अहम है क्योंकि दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर पार्टी की स्थिति को मजबूत करना है।

बीते दिन चुनाव आयोग की ओर से तमिलनाडु, पुडुचेरी और बंगाल में खाली विधानसभा की पांच सीटों पर चुनाव कराने का ऐलान किया गया था। उपचुनाव में सूबे में सत्तारूढ़ दलों को बढ़त मिलती रही है। टीवीके के चुनाव में उतरने के साथ ही उसे गठबंधन में मतभेद का सामना करना पड़ रहा है। अन्नाद्रमुक के 22 विधायकों की ओर से की गई क्रॉस वोटिंग की वजह से विजय को कुल 144 विधायकों का समर्थन मिला था, तब टीवीके बहुमत साबित कर पाई थी।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम