Aapka Rajasthan

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो, 27 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। रेहान अहमद, आदिल रशीद और विल जैक्स की तिकड़ी ने मिलकर छह विकेट निकाले।
 
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम की शुरुआत अच्छी रही और टिम सीफर्ट और फिन एलन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.6 ओवर में 64 रन जोड़े। सीफर्ट ने 25 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। वहीं, फिन एलन ने 19 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया।

रचिन रविंद्र भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 11 रन बनाकर रेहान अहमद का शिकार बने। मार्क चैपमैन 9 गेंदों में 15 रन बनाने के बाद आउट हुए। डेरिल मिचेल भी सस्ते में पवेलियन लौटे। ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक 39 रन बनाए। अपनी इस पारी में फिलिप्स ने 4 चौके और एक सिक्स लगाया। मिचेल सैंटनर 5 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे। कोल मैककांची ने 12 गेंदों में 14 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसके चलते टीम स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगाने में नाकाम रही।

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में विल जैक्स ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए। वहीं, रेहान अहमद ने 28 रन देकर दो विकेट निकाले, जबकि आदिल रशीद भी दो विकेट चटकाने में सफल रहे।

हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद के साथ मैदान पर उतरी है।

मिचेल सैंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड इस मुकाबले में टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, कोल मैककांची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन के साथ खेल रही है।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम