Aapka Rajasthan

टी20 मुंबई लीग: सरफराज खान ने अच्छी कप्तानी करने और खिताब जीतने का किया वादा

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। टी20 मुंबई लीग 1 जून से 13 जून तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेली जाएगी। लीग पुरुष और महिला दोनों वर्ग में आयोजित हो रही है। पुरुष वर्ग में 8 टीमें हैं, जबकि महिला वर्ग में 3 टीमें हैं। सभी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।
 
टी20 मुंबई लीग की फ्रेंचाइजी आकाश टाइगर्स (मुंबई पश्चिमी उपनगर, एमडब्ल्यूएस) की पुरुष और महिला टीमों के कप्तान एक इवेंट में शामिल हुए।

आकाश टाइगर्स (एमडब्ल्यूएस) के कप्तान सरफराज खान ने कहा, "मुझे अच्छा लग रहा है। मैं अच्छी कप्तानी करने की कोशिश करूंगा, टीम में अच्छा माहौल बनाए रखूंगा और खिताब जीतने का प्रयास करूंगा। हमारे पास जो कुछ भी है, हम उसी के साथ अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।"

सरफराज खान खान आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। लीग के शुरुआती चरण में उन्हें टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला था और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सरफराज ने 8 मैचों की 7 पारियों में 169.47 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे।

सरफराज वानखेड़े स्टेडियम में खेलते हुए बड़े हुए हैं। टी20 मुंबई लीग भी इसी स्टेडियम में खेली जानी है। ऐसे में आकाश टाइगर्स को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। देखना होगा कि लीग के दौरान सरफराज का प्रदर्शन कैसा रहता है।

आकाश टाइगर्स (महिला) की कप्तान हुमैरा काजी ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर आप 2-3 साल पहले के क्रिकेट और आज के क्रिकेट को देखें, तो इसमें जबरदस्त बदलाव आया है। आप वैभव सूर्यवंशी को देख सकते हैं। महिलाओं के क्रिकेट में आप देख सकते हैं कि जेमी कैसा खेल रही हैं। इसलिए मुझे लगता है कि क्रिकेट का बहुत अच्छा विकास हुआ है और इसकी कोई सीमा नहीं है।"

33 साल की हुमैरा काजी विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुकी हैं।

--आईएएनएस

पीएके