Aapka Rajasthan

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब बचाने की शुरुआती योजनाओं को एक बड़ा झटका लगा है।
 
टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब बचाने की शुरुआती योजनाओं को एक बड़ा झटका लगा है।

29 वर्षीय दाएं हाथ के गेंदबाज मेरेडिथ इस सीजन में लगातार तीसरी बार ब्लास्ट में खेलने के लिए टॉनटन लौटे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के साथ इंटरनेशनल ड्यूटी के कारण वह 30 मई से 14 जून के बीच समरसेट के शुरुआती 6 'साउथ ग्रुप' मैच नहीं खेल सकेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के दौरे पर तीन वनडे मैच खेलेगी। दोनों देशों के बीच 30 मई को रावलपिंडी में सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा, जिसके बाद लाहौर में 2 और 4 जून को शेष दो मुकाबले आयोजित होंगे। इसके बाद बांग्लादेश के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया 9-14 जून के बीच तीन वनडे और 14-21 जून के बीच इतने ही टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगा।

पिछले साल खिताब जीतने के अभियान में अहम भूमिका निभाने के बाद, मेरेडिथ से एक बार फिर समरसेट के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने की उम्मीद थी, लेकिन अब समरसेट इस प्रतियोगिता के शुरुआती अहम दौर में अपने सबसे बड़े मैच-विनर्स में से एक के बिना उतरेगी। इस दौर में हैम्पशायर, वारविकशायर, ग्लैमरगन और ग्लूस्टरशायर के खिलाफ मुकाबले खेले जाने हैं। मेरेडिथ टी20 ब्लास्ट 2025 के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे, जिन्होंने 14 मुकाबलों में 28 विकेट अपने नाम किए थे। उम्मीद है कि वह 26 जून को ग्लूस्टरशायर के खिलाफ समरसेट के 'डर्बी' मुकाबले के लिए टीम में वापसी करेंगे।

जहां एक ओर मेरेडिथ की अनुपस्थिति समरसेट के लिए सबसे बड़ा झटका है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा का असर ग्लूस्टरशायर पर भी पड़ा है। ऑलराउंडर लियाम स्कॉट भी इसी समयावधि के दौरान टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

स्कॉट ने ब्लास्ट और काउंटी चैंपियनशिप के दो मुकाबलों के लिए साइन अप किया था, ग्लॉस्टरशायर के वॉरविकशायर, ग्लैमॉर्गन, नॉर्थम्पटनशायर, यॉर्कशायर, समरसेट और वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ शुरुआती टी20 मैच नहीं खेल सकेंगे। इसके अलावा, वह 12 जून से शुरू होने वाला नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ चैंपियनशिप मैच भी नहीं खेलेंगे। 25 वर्षीय लियाम स्कॉट के 19 जून को वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ ग्लॉस्टरशायर के काउंटी चैंपियनशिप मैच के लिए समय पर लौटने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

आरएसजी