Aapka Rajasthan

बर्गेनस्टॉक में शुक्रवार को होगी अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता : स्विस विदेश मंत्रालय

ज्यूरिख, 18 जून (आईएएनएस)। फ्रांस में पीस डील पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद आगे की बातचीत स्विट्जरलैंड में होगी। स्विस विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
 
बर्गेनस्टॉक में शुक्रवार को होगी अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता : स्विस विदेश मंत्रालय

ज्यूरिख, 18 जून (आईएएनएस)। फ्रांस में पीस डील पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद आगे की बातचीत स्विट्जरलैंड में होगी। स्विस विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

स्विस सरकार के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच प्रारंभिक वार्ता शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक स्थित पर्वतीय रिसॉर्ट में होना तय हुआ है। यह वार्ता उस सीजफायर समझौते के एक दिन बाद हो रही है, जो तेहरान और वाशिंगटन के बीच हुआ था।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, “स्थिति अभी भी यही है कि योजना के अनुसार अमेरिका और ईरान, मध्यस्थों पाकिस्तान और कतर तथा अन्य संबंधित देशों के साथ मिलकर कल बर्गेनस्टॉक में मिलेंगे, ताकि समझौते के क्रियान्वयन पर प्रारंभिक वार्ता की जा सके।”

बैठक के कार्यक्रम या अन्य विवरणों के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी मंत्रालय की ओर से नहीं दी गई है।

हालांकि ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन द्वारा हस्ताक्षर के बाद अब स्विट्जरलैंड में एमओयू पर कोई आमने-सामने हस्ताक्षर समारोह नहीं होगा।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए एक अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता बुधवार रात फ्रांस के पैलेस ऑफ वर्साय में हुआ, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद थे।

इसके बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने भी ईरान की ओर से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हस्ताक्षर किए।

समझौते के तहत ईरान और लेबनान में सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है। साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने और अमेरिका द्वारा लगाए गए नौसैनिक नाकेबंदी को समाप्त करने की बात भी शामिल है।

पहले इस समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में लुकर्ने के पास हस्ताक्षर होने थे, लेकिन तय कार्यक्रम से एक दिन पहले ही इसे अंतिम रूप दे दिया गया।

--आईएएनएस

केआर/