Aapka Rajasthan

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा नेताओं ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में भूमिका निभाने का किया आह्वान

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहित भाजपा के कई नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस की देशवासियों को बधाई दी है।
 

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहित भाजपा के कई नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस की देशवासियों को बधाई दी है।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, "सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आजादी के पावन दिवस पर मैं उन महान विभूतियों, क्रांतिकारियों और स्वाधीनता सेनानियों को कोटिश: नमन करता हूं, जिन्होंने मां भारती की रक्षा और सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। आइए हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और 'विकसित व आत्मनिर्भर भारत' निर्माण का संकल्प दोहराएं।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 15 अगस्त भारत की उस अमर राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है, जिसने अनगिनत बलिदानों, अथक संघर्ष और अदम्य संकल्प के बल पर स्वतंत्रता का स्वर्णिम सूर्योदय देखा। यह दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति हमारे दायित्वों का भी बोध कराता है। आइए, स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प लें।"

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "प्रिय देशवासियों, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आज का दिन उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। देश को आजाद हुए करीब आठ दशक हो गए और आज हमारे सामने एक नया संकल्प है। भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाने का संकल्प, जो अपने युवाओं की क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करें। आज जरूरी है कि देश का हर युवा हमारे संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। हमारे नौजवान अपने सपने को भारत के विकास से जोड़े और अपने कर्तव्य को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाए। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब संकल्प लें कि मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। इसी संदेश के साथ एक बार फिर आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "हमारे देश का हर नागरिक महान भारतीय मूल्यों और आदर्शों से प्रेरित है। ये मूल्य हमें राष्ट्र-निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करते रहते हैं।" मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि राज्य की समृद्धि और देश का विकास ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक्स पर लिखा, "देश के सभी नागरिकों और मातृभूमि के प्रति समर्पित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, अमर क्रांतिकारियों और सीमाओं पर देश की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिकों को सादर नमन।"

भूपेंद्र पटेल ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर एक सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। आइए, स्वतंत्रता के इस महान पर्व पर हम अपनी संस्कृति, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए, 'राष्ट्र-प्रथम' की भावना के साथ एक विकसित भारत के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का दृढ़ संकल्प लें।"

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जय हिंद!"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर लिखा, "सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि, जिनके साहस और बलिदान ने हमारे देश का भविष्य गढ़ा। उनकी विरासत हमें एकता और ईमानदारी के साथ भारत की सेवा करने के लिए प्रेरित करे।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में कहा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों हार्दिक शुभकामनाएं। आज का दिन उन अमर वीरों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने अपने साहस, त्याग और बलिदान से भारत को स्वतंत्रता का अमूल्य उपहार दिया। स्वतंत्रता केवल एक तिथि नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के संघर्ष, स्वाभिमान और संकल्प का प्रतीक है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लें।"

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर लिखा, "समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन दिवस हमें उन असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत का गौरव प्राप्त हुआ। आइए, आजादी के इस महापर्व पर तिरंगे के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।"

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, "स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

जम्मू-कश्मीर के सीएमओ ने एक्स पर पोस्ट किया, "80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर और देश की जनता को हार्दिक बधाई देते हैं। वे लोकतंत्र, एकता, शांति और प्रगति के प्रति तथा एक मज़बूत और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। आजादी की भावना सभी के लिए उम्मीद और एक उज्ज्वल भविष्य की प्रेरणा देती रहे।"

--आईएएनएस

ओपी/वीसी