स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक और एफडीए आयुक्त ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुंबई के चर्चगेट स्थित पश्चिमी रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक रमाश्रय पांडेय की ओर से ध्वजारोहण किया गया और देश की आजादी के जश्न के साथ रेलवे की प्रगति पर चर्चा की गई।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए इस दौरान रमाश्रय पांडेय ने कहा कि पश्चिमी रेलवे की ओर से भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। देश के वीरों ने मिलकर स्वतंत्रता प्राप्त की थी, तब हम लोगों का जन्म नहीं हुआ था। अब हम लोगों को उन वीरों के विजन को आगे बढ़ाना है। 2047 के प्रधानमंत्री के जो सपने हैं, उसमें भारतीय रेल का जो रोल है, उसमें हम लोग अपना योगदान देंगे। जिस तरह से हमारे वीरों ने देश को आजाद कराया था, वैसे ही हम लोगों को विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचाना है।
रमाश्रय पांडेय ने आगे कहा कि देश के जो लोग विकसित राष्ट्र में जाते हैं, वहां जैसी सुविधाएं हैं, हम लोग अपने हिस्से के पार्ट को प्ले करेंगे। विकसित भारत के लिए पश्चिमी रेल और भारतीय रेल संकल्पित हैं। हमारी कोशिश है कि यात्रियों को विकसित राष्ट्र में जैसी सुविधाएं मिलती हैं, वैसी ही सुविधाएं हम यहां दे पाएं। इसके लिए भारतीय रेल पूरी तरह से संकल्पित है।
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) आयुक्त तुकाराम मुंडे ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस की देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इसी तरह से देश आगे बढ़ता रहे और विकास करता रहे। मैं खाद्य एवं औषधि विभाग में काम कर रहा हूं, इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे ऐसा खाना खाएं जो सेहत के लिए अच्छा हो। लोग अच्छी गुणवत्ता का सुरक्षित भोजन करें। उन्होंने कहा कि अगर लोग स्वस्थ रहेंगे तो देश भी स्वस्थ रहेगा।
--आईएएनएस
एसडी/एएस
