Aapka Rajasthan

'स्वर कोकिला' आशा भोसले के निधन पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने जताया गहरा शोक

रांची, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय संगीत जगत की अजीम हस्ती मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही झारखंड राज्य के नेताओं ने उनके निधन को कला और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।
 
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "बचपन से जिनकी आवाज को सुनता और गुनगुनाता आया, उनका अनायास चुप हो जाना संगीत प्रेमियों के लिए गहरी शून्यता लाने वाला है।"

उन्होंने आशा भोसले को संगीत जगत की 'स्वरकोकिला' बताते हुए कहा कि हिंदी सिनेमा से लेकर मराठी, बंगाली, गुजराती सहित अनेक भाषाओं में हजारों गीत गाकर उन्होंने हर पीढ़ी के दिल में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उनकी आवाज केवल गीत नहीं, बल्कि भावनाओं की अभिव्यक्ति थी जो हमेशा जीवित रहेगी।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आशा भोसले के निधन को हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाला बताया। उन्होंने कहा, "आशा केवल एक गायिका नहीं थीं, वे संगीत की एक युगधारा थीं। उनकी मधुर और जीवंत आवाज ने पीढ़ियों को जोड़ने का कार्य किया और भारतीय संगीत को वैश्विक ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी हर प्रस्तुति में जीवन के रंग और आत्मा की सच्चाई झलकती थी।"

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर संवेदना जाहिर करते हुए लिखा कि वे मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की कामना करते हैं।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पद्म विभूषण आशा भोसले ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और मधुर स्वर से भारतीय शास्त्रीय और सुगम संगीत को नए आयाम दिए। उन्होंने कहा कि संगीत जगत में उनके द्वारा दिया गया अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार और उनके देश-दुनिया में फैले प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी