Aapka Rajasthan

सुरक्षा अभियान चलाया जारी, हमारी कोशिश है कि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो : वन विभाग

जूनागढ़, 30 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात में गिरनार की सीढ़ियों पर तीन शेर देखे गए, जिसके बाद वन विभाग ने सुरक्षित वन्यजीव अभियान चलाया और तीर्थयात्रियों से शांत रहने तथा किसी भी जानवर के दिखने पर सूचना देने की अपील की। इस बारे में वन विभाग के प्रतिनिधि ने पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी।
 

जूनागढ़, 30 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात में गिरनार की सीढ़ियों पर तीन शेर देखे गए, जिसके बाद वन विभाग ने सुरक्षित वन्यजीव अभियान चलाया और तीर्थयात्रियों से शांत रहने तथा किसी भी जानवर के दिखने पर सूचना देने की अपील की। इस बारे में वन विभाग के प्रतिनिधि ने पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी।

वन विभाग के मुताबिक, गिरनार की सीढ़ियों पर तीन शेर देखे गए। राहत की बात यह रही कि मौके पर हमारा स्टाफ उनके पीछे था। गौर करने वाली बात है कि 11 जुलाई के बाद हमारे अधिकारी वहां लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार से अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हो। हम लोग यह ध्यान रख रहे हैं कि किसी भी प्रकार से स्थिति चुनौतीपूर्ण नहीं हो।

साथ ही, विभाग की ओर से आम लोगों से यह भी अपील की गई कि शाम का समय वन्य प्राणियों के आवागमन का होता है। ऐसी स्थिति में आम लोग जब कभी भी वहां जाएं, तो कोशिश करें कि समूह में रहें। समूह में रहने से उन्हें किसी भी प्रकार से चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना नहीं करना होगा। समूह में रहने से वो खुद को सुरक्षात्मक अवस्था में ही महसूस करेंगे।

बयान में आगे कहा गया है कि अगर आम व्यक्ति को वन्य प्राणी सीढ़ियों पर विचरण करता हुआ दिखे, तो फौरन उसकी जानकारी वन विभाग को दें, ताकि हम फौरन मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य करने की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ सकें। हमारी यही कोशिश है कि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। इस दिशा में हम पूरी रूपरेखा निर्धारित कर चुके हैं और मौजूदा समय में उसी के अनुरूप काम कर रहे हैं।

इसके अलावा, वन विभाग की ओर से जारी बयान में 11 जुलाई की भी घटना का जिक्र किया गया। बयान में कहा गया है कि 11 जुलाई की घटना के दौरान जो लोग भी थे, उन सभी का रेस्क्यू कर लिया गया है। मौजूदा समय में जो समूह आपको दिख रहा है, वो पूरी तरह से अलग है। यह पूरी जगह वन्य प्राणियों के मूवमेंट का इलाका है। इस घटना के बाद हमारे विभाग के अधिकारी पेट्रोलिंग में जुटे हुए हैं, ताकि किसी भी प्रकार से स्थिति अप्रिय नहीं हो।

--आईएएनएस

एसएचके/एबीएम