Aapka Rajasthan

सर्जरी के दर्द में भी शूटिंग करती रहीं राधिका सरथकुमार, 'थाई केलवी' के प्रोड्यूसर ने सुनाया किस्सा

मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। तमिल सिनेमा की आगामी ग्रामीण कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'थाई केलवी' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में राधिका सरथकुमार अहम भूमिका में हैं, जिसको लेकर दर्शकों में दीवानगी देखने को मिल रही है। यह महिला सशक्तीकरण पर आधारित फिल्म है, जिसमें राधिका ने एक मजबूत इरादों वाली महिला का किरदार निभाया है, जो अपने चार बेटों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर होड़ में फंस जाती है।
 
फिल्म के निर्देशक शिवकुमार मुरुगेसन हैं। शिवकार्तिकेयन प्रोडक्शंस और पैशन स्टूडियोज मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। इस दौरान फिल्म के मुख्य अभिनेता और प्रोड्यूसर शिवकार्तिकेयन ने अभिनेत्री राधिका के कमिटमेंट की तारीफ करते हुए कहा था कि सिर्फ अभिनेत्री ही 'थाई केलवी' का लीड रोल इतने अच्छे से निभा सकती थीं।

उन्होंने कहा, "राधिका मैम ही सिर्फ इस किरदार को बखूबी निभा सकती थीं। शूटिंग के दौरान उनके घुटनों में तेज दर्द था, जिसके लिए उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी, लेकिन उन्होंने उस बीच शूटिंग जारी रखी थी। हालांकि, बाद में हमने उनसे निवेदन किया था कि आप अपनी सर्जरी पहले करवाइए और फिर आकर बची हुई शूटिंग कर सकती हैं।"

अभिनेता ने आगे यह भी बताया कि जब अभिनेत्री शूटिंग के लिए वापस आईं तो उनके साथ काम करने वाले सभी आर्टिस्ट बहुत बिजी थे और उन सभी को फिर से इकट्ठा करना मुश्किल था।

उन्होंने कहा, "सर्जरी से पहले हमने मैम से अनुरोध किया था कि जिन सीन्स में वे कलाकारों के साथ बैठी हुई नजर आएंगी, उन्हें अभी शूट कर लेते हैं और जिन सीन्स में वह अकेली होंगी, उन्हें बाद में शूट किया जाएगा।"

शिवकार्तिकेयन ने जोर देते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग उसी दिन पूरी कर ली गई थी, जिस दिन फिल्म के निर्देशक शिवकुमार मुरुगेसन ने खत्म करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, "राधिका के को-ऑपरेशन की वजह से, हमने फिल्म की शूटिंग पूरी कास्ट के सपोर्ट से उस दिन ही पूरी कर ली थी, जिसकी डेट हमारे निर्देशक ने दी थी। हालांकि, ऐसा कम ही देखने को मिलता है।"

फिल्म में राधिका के अलावा, सिंगम पुली, अरुल डॉस, बाला सरवनन, मुनिशकांत, इलावरासु, जॉर्ज मेरीन, मुथुकुमार और रायचल रबेका भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम