Aapka Rajasthan

सुबह के नाश्ते में लेते हैं चाय, बिस्किट या नमकीन, जानें कैसे सेहत के साथ कर रहे हैं खिलवाड़

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। आज की जीवनशैली ऐसी हो गई है कि काम के बीच खाने का समय निकाल पाना बहुत मुश्किल है। सुबह ऑफिस जाने की जल्दी में नाश्ता भी ठीक से कर पाना मुश्किल होता है, और लोग चाय और बिस्कुट से दिन की शुरुआत करते हैं।
 
सुबह के नाश्ते में लेते हैं चाय, बिस्किट या नमकीन, जानें कैसे सेहत के साथ कर रहे हैं खिलवाड़

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। आज की जीवनशैली ऐसी हो गई है कि काम के बीच खाने का समय निकाल पाना बहुत मुश्किल है। सुबह ऑफिस जाने की जल्दी में नाश्ता भी ठीक से कर पाना मुश्किल होता है, और लोग चाय और बिस्कुट से दिन की शुरुआत करते हैं।

नाश्ता सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं बल्कि शरीर को पोषण देने का तरीका है। अगर सुबह के नाश्ते से ही पौषक तत्वों की कमी होगी तो पूरा दिन सुस्ती और भारीपन के साथ बीतेगा।

आज के समय में लोग समय की कमी के कारण सुबह की शुरुआत चाय, बिस्किट, मैगी, या फिर पैक्ड स्नैक्स से करते हैं। हेल्दी नाश्ते के नाम पर बाजार में कई पैक्ड प्रोडक्ट आ गए हैं, जो संपूर्ण पोषण देने का वादा करते हैं, लेकिन यह सिर्फ भ्रम है। ऐसे नाश्ते सुस्ती, आलस, और भारीपन से शरीर को भर देते हैं, लेकिन आयुर्वेद कहता है कि सुबह का नाश्ता शरीर के लिए अमृत जैसा होता है। इसे हल्का, पौष्टिक, और सुपाच्य रखना ज्यादा जरूरी है। ऐसा भोजन शरीर की ऊर्जा और पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।

अब सवाल है कि नाश्ते में क्या लेना सही रहेगा। सुबह की शुरुआत के लिए दलिया, पोहा, उपमा, मूंग दाल का चीला, या फिर दाल से बनी इडली भी खा सकते हैं। ये भोजन हल्के होते हैं और आसानी से पच जाते हैं। इनमें फाइबर और प्रोटीन दोनों मिल जाते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि नाश्ता अच्छी मात्रा में खाएं। नाश्ते के साथ सुबह की शुरुआत भीगे बादाम, ताजे फल, और दही या छाछ के साथ भी कर सकते हैं। ये सभी चीजें शरीर को प्राकृतिक तरीके से मजबूती देने का काम करेंगी और पूरे दिन शरीर फुर्ती से भरा रहेगा।

सुबह की शुरुआत जूस के साथ भी कर सकते हैं। आंवला जूस, चुकंदर जूस, गाजर का जूस, सफेद पेठे का जूस या फिर नारियल के दूध से भी कर सकते हैं। ये सभी चीजें गर्मी में शरीर को शीतलता प्रदान करती हैं और शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। ध्यान रखें, नाश्ते को कभी भी स्किप न करें और दोपहर का खाना भी समय पर खाएं। भले ही रात में खाना हल्का लें, लेकिन दोपहर का भोजन फाइबर और प्रोटीन से भरा होना चाहिए।

--आईएएनएस

पीएस/एबीएम