Aapka Rajasthan

हार के डर से घबराई टीएमसी, भाजपा की बनेगी सरकार : शाहनवाज हुसैन

पटना, 1 मई (आईएएनएस)। कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हुए हंगामे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर तीखा बयान दिया है।
 
हार के डर से घबराई टीएमसी, भाजपा की बनेगी सरकार : शाहनवाज हुसैन

पटना, 1 मई (आईएएनएस)। कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हुए हंगामे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर तीखा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हार के डर से घबराई हुई है और इसी कारण उसके नेता स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंच रहे हैं।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि जनता अपना फैसला पहले ही सुना चुकी है और भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ सत्ता में आने जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अधिकांश एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में हैं और पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से सरकार बनने के संकेत दे रहे हैं।

उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भरोसा जताते हुए कहा कि आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराए हैं और टीएमसी पहले से ही अपनी संभावित हार का ठीकरा आयोग पर फोड़ने की कोशिश कर रही है। हुसैन ने आरोप लगाया कि जब भी चुनाव आयोग ने टीएमसी नेताओं को बुलाया, वे उपस्थित नहीं हुए, जबकि भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है और सरकार बनाने की स्थिति में है।

वहीं, बिहार भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह टीएमसी की हताशा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी को यह एहसास हो चुका है कि वह भवानीपुर जैसी महत्वपूर्ण सीट भी हार सकती है। सरावगी ने आरोप लगाया कि रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और अन्य राजनीतिक दलों की मौजूदगी में जो गतिविधियां की जा रही हैं, वे कानूनी नहीं हैं और चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रहती है और बिना अनुमति किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं होती। इसके बावजूद अंदर जाने की कोशिशें नियमों के खिलाफ हैं।

सरावगी ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य ने “महा जंगल राज” का अनुभव किया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

--आईएएनएस

एएसएच/एबीएम