Aapka Rajasthan

श्रीलंका टेस्ट सीरीज में भारत की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप को होना ही चाहिए: दीप दासगुप्ता

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को शामिल किए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कलाई का यह स्पिनर श्रीलंकाई हालातों के लिए बहुत जरूरी है।
 

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को शामिल किए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कलाई का यह स्पिनर श्रीलंकाई हालातों के लिए बहुत जरूरी है।

दासगुप्ता ने शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मुझे लगता है कि हालात के हिसाब से यह एक अच्छी टीम है। तेज गेंदबाज कम हैं और स्पिनर ज्यादा हैं। मुझे लगता है कि एक मौका हो सकता है जहां आप चार स्पिनरों के साथ खेल सकते हैं। श्रीलंका में टेस्ट मैचों में पहले भी हुआ है। टीम में अतिरिक्त स्पिनर का होना जरूरी था। मुझे लगता है कि यह उम्मीद के मुताबिक था। सच कहूं तो, वाशिंगटन टूर के पहले पसंदीदा स्पिनर के तौर पर वहां होते। चोट की वजह से, वह टीम में नहीं है। मुझे लगता है कि यह उम्मीद के मुताबिक है। मुझे ऐसा कोई नाम याद नहीं आ रहा जो टीम में होना चाहिए था, और वह टीम में नहीं है।"

उन्होंने भारत की प्लेइंग इलेवन पर कहा कि निश्चित रूप से तीन स्पिनर हो सकते हैं। कुलदीप को टीम में होना ही चाहिए।

कुलदीप यादव फिलहाल इंग्लैंड में वनडे कप खेल रहे हैं। वह यॉर्कशायर टीम का हिस्सा हैं। 2017 में डेब्यू करने के बाद से कुलदीप भारतीय टीम के लिए महज 18 टेस्ट खेल पाए हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। 18 टेस्ट में उन्होंने 79 विकेट झटके हैं जिसमें 5 बार एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने की उपलब्धि उनके नाम है। कुलदीप को बीते इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठे थे। श्रीलंका दौरे पर कुलदीप भारतीय टीम के लिए बेहद अहम हो सकते हैं।

--आईएएनएस

पीएके