Aapka Rajasthan

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर इंजीनियर बनने का मौका, 27 मार्च तक फटाफट करें आवेदन

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। एसएआई ने जूनियर इंजीनियर के 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
 
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर इंजीनियर बनने का मौका, 27 मार्च तक फटाफट करें आवेदन

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। एसएआई ने जूनियर इंजीनियर के 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एसएआई ने जिन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) का 1-1 पद शामिल हैं। वहीं, अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 56 साल निर्धारित की गई है।

एसएआई की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, तो तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सिविल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, एआईसीटीई से सिविल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री, एआईसीटीई से सिविल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 29,200 से 92,300 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए आवेदन को डाउनलोड करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद एप्लीकेशन को एक लिफाफे में डालकर 'कार्यालय निदेशक (मानव संसाधन प्रभाग -11), कमरा नंबर 210, भारतीय खेल प्राधिकरण, प्रधान कार्यालय, गेट नंबर 10 (पूर्वी गेट), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' के पते पर भेज दें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम