Aapka Rajasthan

स्पेन को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का कोच लुइस डे ला फुएंते को मिल सकता है इनाम, 2030 तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले कोच लुइस डे ला फुएंते का कॉन्ट्रैक्ट साल 2030 तक बढ़ सकता है। लुइस डे की अगुवाई में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराते हुए दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया।
 

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले कोच लुइस डे ला फुएंते का कॉन्ट्रैक्ट साल 2030 तक बढ़ सकता है। लुइस डे की अगुवाई में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराते हुए दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया।

रॉयल स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन (आरएफईएफ) डे ला फुएंते के प्रदर्शन से खुश है और वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच को एक शानदार ऑफर देने की तैयारी में है। इससे उनका कार्यकाल सीधे अगले वर्ल्ड कप (2030) तक बढ़ जाएगा, जिसकी मेजबानी स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को मिलकर करेंगे।

65 वर्षीय कोच का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट 2028 तक है। स्पेनिश फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी अब हेड कोच के साथ लंबे समय का करार पक्का करना चाहती है क्योंकि वे अपने यूरो कप और फीफा वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करने की तैयारी कर रहे हैं। 'रेडियो नैशनल डी एस्पाना' (आरएनई) को दिए एक इंटरव्यू में स्पेन फुटबॉल फेडरेशन के प्रमुख राफेल लोजान ने इस बात की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग टूर्नामेंट में डे ला फुएंते की बेहतरीन लीडरशिप के लिए उनका बने रहना एक सही इनाम है।

'गोल डॉट कॉम' के अनुसार, लोजान ने कहा, "मुझे लगता है कि लुइस डे इसके हकदार हैं और हम इस पर काम कर रहे हैं। हम उनके कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने पर काम करने जा रहे हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट जो अभी 2028 तक है उसको 2030 तक ले जाया जा सके। उनकी सादगी और काम करने की क्षमता ने हमें यह सफलता दिलाई है, इसके साथ ही स्पेनिश नेशनल टीम के खिलाड़ियों का एक यादगार ग्रुप भी इसमें शामिल रहा है।"

इस बीच, यूरो कप 2024 और फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन को सफलता दिलाने के बाद, डे ला फुएंते के लिए अगला इम्तिहान अगले महीने यूईएफए नेशंस लीग में होगा। यहां चैंपियन टीम का मुकाबला यूरोप की दिग्गज टीम इंग्लैंड और क्रोएशिया से होगा, जो उनके लिए बड़ी चुनौती पेश करेंगी।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम