Aapka Rajasthan

सोनिया गांधी के मुंह से डेमोक्रेसी की बात शोभा नहीं देती: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के लोकतंत्र पर दिए एक बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के मुंह से डेमोक्रेसी की बात शोभा नहीं देती।
 

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के लोकतंत्र पर दिए एक बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के मुंह से डेमोक्रेसी की बात शोभा नहीं देती।

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने देश में प्रजातंत्र का, लोकतंत्र का गला घोंटा और इमरजेंसी देश के अंदर लगाई। लगभग 6 दशकों तक कांग्रेस की सरकार रही, तो देश कहीं दिखाई नहीं देता था और देश एक डरपोक तरीके से नजर आ रहा था। लेकिन पिछले 12 वर्षों के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश ने हर तरीके से अपनी प्रगति हासिल की है, भारत का विश्व में एक नया स्थान बना है। हम चौथी से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर चल पड़ेंगे।

दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-III लागू होने पर भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण कोई आज पहली बार नहीं हुआ है। हमारी पार्टी से पहले जब आम आदमी पार्टी का शासन था, काश उन्होंने प्रदूषण से बचाने के लिए कुछ कदम उठाए होते, तो स्थिति बेहतर होती, लेकिन उन्होंने एक भी कदम नहीं उठाया। लेकिन जब से हमारी सरकार आई है, हम प्रदूषण की लड़ाई लड़ रहे हैं, हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जा रही है। प्रदूषण के जो-जो कारण हैं, उनकी स्टडी करके उन्हें समाप्त करने की चेष्टा कर रहे हैं।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने त्योहारों के दौरान रिकॉर्ड खरीदारी करने के लिए नागरिकों को धन्यवाद दिया।

भाजपा सांसद ने कहा कि पिछले 1 महीने से अधिक समय से और उसके बाद राहुल गांधी की 1 नवंबर की रैली के कारण, उससे पहले जो आंदोलन, धरने-प्रदर्शन हुए, दिल्ली का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया था। लेकिन 2 नवंबर से लेकर आज तक दिल्ली वालों ने दिल्ली के व्यापारियों का दिल जीत लिया। आज दिल्ली के हर बाजार में जिस तरीके से भीड़ उमड़ी है, दिल्ली के 1 लाख करोड़ रुपए के कारोबार के लगभग पास हम पहुंच चुके हैं और उसे लगभग पार ही कर लिया है।

उन्होंने कहा, "सबसे पहले तो मैं दिल्ली के तमाम व्यापारियों की ओर से समस्त दिल्ली वालों को आभार जताना चाहता हूं। दिल्ली के लोगों ने राहुल गांधी, विपक्षी पार्टी और उन सारे लोगों को, जो आंदोलन के कारण दिल्ली को तहस-नहस कर रहे थे, करारा जवाब दिया। पूरे देश भर में दीपावली के मौके पर 7 लाख करोड़ रुपए के व्यापार का आंकड़ा था। अभी जो सूचना मिल रही है, उसके अनुसार 6 लाख करोड़ का कारोबार हो चुका है। दीपावली, भैया दूज, छठ पूजा और अन्य त्योहार बाकी हैं, हमें पूरी उम्मीद है कि सात लाख करोड़ का आंकड़ा भी पार होगा।"

भाजपा सांसद ने कहा कि खुशी की बात यह है कि पीएम मोदी के लोकल फॉर वोकल मुहिम के तहत खरीदारी हो रही है। जिस तरह से लोग खरीदारी कर रहे हैं, उससे एक बात तो साफ हो गई कि दीपावली देश का आर्थिक महोत्सव है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एएस