Aapka Rajasthan

'देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग', सोनम वांगचुक मामले पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा का आरोप

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद दिनेश शर्मा ने वंदे मातरम’ गीत का अपमान करने पर कार्रवाई करने वाले नए प्रस्तावित बिल को सही बताया है। उन्होंने कहा कि संसद में आने वाले किसी भी विधेयक का उद्देश्य देश की एकता, सम्मान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना होना चाहिए।
 

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद दिनेश शर्मा ने वंदे मातरम’ गीत का अपमान करने पर कार्रवाई करने वाले नए प्रस्तावित बिल को सही बताया है। उन्होंने कहा कि संसद में आने वाले किसी भी विधेयक का उद्देश्य देश की एकता, सम्मान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना होना चाहिए।

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ गीत के अपमान या उसमें बाधा डालने पर सजा से जुड़े प्रस्तावित बिल को लाना चाहिए। इस तरह की किसी भी विधायी पहल का मकसद किसी धर्म, समुदाय या संप्रदाय के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं है।

दिनेश शर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाखों लोगों को त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि यह गीत देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी भावनाओं का प्रतीक रहा है। यदि इस विषय पर कोई कानून बनाया जाता है तो उसका उद्देश्य केवल राष्ट्र के प्रति सम्मान और लोगों के बीच एकता की भावना को मजबूत करना होगा।

वहीं, संसद में आने वाले संभावित विधेयकों और परिसीमन जैसे मुद्दों पर उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि बिना जानकारी के आशंकाएं और अफवाहें फैलाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिकार देने या देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े किसी भी सुधार का समर्थन पूरे देश की भावना को ध्यान में रखते हुए होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से भी अपील की कि वे राजनीतिक विरोध के बजाय जनता की भावनाओं को समझें और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।

दिल्ली पुलिस द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के सवाल पर भी दिनेश शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश में अस्थिरता और अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास करते हैं तथा लोगों के बीच विभाजन की भावना फैलाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राष्ट्रीय भावना को कमजोर करने के लिए अलग-अलग मुद्दों पर अफवाहें फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का पालन करना हर सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार उसी के अनुसार कार्य करती है।

आम आदमी पार्टी (आप) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद ने पंजाब की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब कभी देश के सबसे समृद्ध राज्यों में शामिल रहा है। वहां के लोग मेहनती, देशभक्त और परिश्रमी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जमीन उपजाऊ है और वहां शिक्षा का स्तर भी अच्छा रहा है, लेकिन कांग्रेस और बाद में आम आदमी पार्टी की सरकारों के दौरान भ्रष्टाचार, नशे की समस्या और उद्योगों के लिए खराब माहौल जैसी समस्याएं बढ़ीं।

दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब की इन चुनौतियों को सामने रखा है ताकि जनता को वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके और राज्य को फिर से विकास के रास्ते पर लाया जा सके।

--आईएएनएस

एसएके/एएस