Aapka Rajasthan

सोलापुर में भीषण सड़क हादसा, कुएं में पिकअप वैन गिरने से आठ की मौत, सीएम फडणवीस ने जताया दुख

सोलापुर, 14 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को हुए भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। यह हादसा म्हास्वड-पंढरपुर रोड पर मालशिरस तालुका के तंदुलवाड़ी गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु म्हास्वड के सिद्धनाथ मंदिर के दर्शन करके अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी पिकअप वैन का ब्रेक फेल हो गया और संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे एक कुएं में गिर गया।
 
स्थानीय पुलिस और प्रशासन घटना स्थान पर मौजूद है और राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोलापुर घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका के टंडलवाड़ी में हुई घटना बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है, जहां एक निजी खेत में बने कुएं में गाड़ी गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। राहत की बात है कि सात लोगों की जान बचा ली गई है, जिनका इलाज चल रहा है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, और हम स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। राज्य सरकार इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी।"

वहीं, एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "म्हसवाड़-पंढरपुर मार्ग (तालुका मालशिरस, जिला सोलापुर) पर एक पिकअप गाड़ी के कुएं में पलटने से लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद, हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाली है। मृतकों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं और हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मृतकों के परिवारों पर आए इस दुख में हम सब शामिल हैं। इस दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ-साथ, हम सरकार और प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि वे बचाव कार्यों में तुरंत सहायता प्रदान करें।"

--आईएएनएस

डीकेएम/एसके