Aapka Rajasthan

सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार, दो देसी कट्टे बरामद

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते हुए वीडियो अपलोड करता था।
 

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते हुए वीडियो अपलोड करता था।

पुलिस के मुताबिक, 9 जुलाई 2026 को शाम करीब 5:30 बजे गोकलपुरी थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में नियमित गश्त के दौरान कांस्टेबल भूपेंद्र और कांस्टेबल अमित को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। उसकी पहचान मनीष उर्फ कांगला (18) के रूप में हुई। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि वह इंस्टाग्राम पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट कर रहा है।

जांच के लिए पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागकर अपने घर में घुस गया और शुरुआती दौर में पुलिस कार्रवाई में सहयोग करने से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर दिखाए गए हथियार असली थे और उन्हें अपने घर में छिपाकर रखा हुआ था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए गए। पुलिस ने हथियारों को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया।

इस मामले में थाना गोकलपुरी में 9 जुलाई 2026 को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मनीष उर्फ कांगला (18 वर्ष), पिता: प्रदीप, निवासी: संजय कॉलोनी, गोकलपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना फर्श बाजार में बीएनएस की धारा 125 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत एक मामला दर्ज है।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। जांच के दौरान बरामद हथियारों के स्रोत, इनके अवैध नेटवर्क से संभावित संबंध, आरोपी के सहयोगियों की पहचान तथा यह पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी अन्य आपराधिक घटना में तो नहीं किया गया। इसके अलावा आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है, ताकि अवैध हथियारों के प्रदर्शन और संभावित आपराधिक संपर्कों की पूरी जानकारी जुटाई जा सके।

--आईएएनएस

एएमटी/पीएम