स्नूकर टूर चैंपियनशिप के फाइनल में चीनी खिलाड़ी ने जीता खिताब
बीजिंग, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ष 2026 स्नूकर टूर चैंपियनशिप का फाइनल 5 अप्रैल को ब्रिटेन के मैनचेस्टर में समाप्त हुआ। चीनी खिलाड़ी चाओ शिनथोंग ने 10:3 से मशहूर ब्रिटिश खिलाड़ी जड ट्रम्प को हराकर चैंपियनशिप जीती।
फाइनल के पहले चरण में पहले चार गेम के बाद दोनों खिलाड़ी 2-2 से बराबर थे। आराम के बाद चाओ शिनथोंग ने जड ट्रम्प की गलती का फायदा उठाकर लगातार तीन गेम जीते। पहले चरण के बाद चाओ शिनथोंग ट्रम्प से 5:3 से आगे रहे।
दूसरे चरण में चाओ शिनथोंग ने लगातार चार गेम जीते। इससे चाओ शिनथोंग 9:3 के स्कोर के साथ मैच पॉइंट पर पहुंचे और आखिरकार उन्होंने चैंपियनशिप जीती।
इस विजय के साथ चाओ शिनथोंग एक ही सीजन में तीनों प्लेयर्स सीरीज टाइटल (वर्ल्ड ग्रैंड प्रिक्स, प्लेयर्स चैंपियनशिप, टूर चैंपियनशिप) जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। यह चाओ शिनथोंग का छठा रैंकिंग टूर्नामेंट खिताब है। उन्होंने अपने पूरे करियर में फाइनल जीत दर 100 प्रतिशत बनाए रखी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
