Aapka Rajasthan

एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन: आदिल-मुकंद की जोड़ी ने मेंस डबल्स के फाइनल में बनाई जगह

बेंगलुरु, 23 मई (आईएएनएस)। भारतीय डबल्स जोड़ी आदिल कल्याणपुर और मुकुंद शशिकुमार ने शुक्रवार को बेंगलुरु में एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन में आयरलैंड के चार्ल्स बैरी और ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ चार्लटन की दूसरी सीडेड जोड़ी को 6-4, 6-3 से हराकर मेंस डबल्स फाइनल में जगह बनाई।
 
एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन: आदिल-मुकंद की जोड़ी ने मेंस डबल्स के फाइनल में बनाई जगह

बेंगलुरु, 23 मई (आईएएनएस)। भारतीय डबल्स जोड़ी आदिल कल्याणपुर और मुकुंद शशिकुमार ने शुक्रवार को बेंगलुरु में एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन में आयरलैंड के चार्ल्स बैरी और ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ चार्लटन की दूसरी सीडेड जोड़ी को 6-4, 6-3 से हराकर मेंस डबल्स फाइनल में जगह बनाई।

हालांकि, पिछले हफ्ते कर्नाटक ओपन डबल्स का खिताब जीतने वाली भारतीय जोड़ी निकी कलियांडा पूनाचा और साकेत माइनेनी को कजाकिस्तान के पेट्र बार बिरयुकोव और ग्रिगोरी लोमाकिन के खिलाफ सीधे सेटों में 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, इस टेनिस टूर्नामेंट में इल्या इवाश्का ने दबाव में भी शांत रहते हुए ब्रिटेन के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हामिश स्टीवर्ट को एक रोमांचक सेमीफाइनल में 6-3, 3-6, 6-2 से हराया। फाइनल में उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पेट्र बार बिरयुकोव से होगा, जिन्होंने एक और मैराथन सेमीफाइनल मुकाबले में दूसरे सीड खिलाड़ी एलेस्टेयर ग्रे को 3-6, 6-4, 7-6(5) से हराया।

वहीं, सिंगल्स सेमीफाइनल में इवाश्का और बिरयुकोव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट कटाया। इवाश्का ने पहले सेमीफाइनल में स्टीवर्ट को 6-3, 3-6, 6-2 से हराया। अपने आक्रामक बेसलाइन गेम और एटीपी टूर पर अनुभव रखने वाले इवाश्का ने शुरुआती सेट के दूसरे गेम में सर्व तोड़कर स्टीवर्ट के खिलाफ पहला अटैक किया। बेलारूसी खिलाड़ी ने पक्की सर्विंग और क्लीन हिटिंग से बढ़त बनाए रखी और सेट 6-3 से जीत लिया।

दूसरे गेम में स्टीवर्ट ने शानदार वापसी की। ब्रिट खिलाड़ी ने अपने शॉट्स में ज्यादा ताकत और गहराई दिखाई। उन्होंने दूसरे और आठवें गेम में इवाश्का की सर्विस तोड़कर बढ़त बनाई। दूसरी तरफ, इवाश्का सिर्फ सातवें गेम में एक बार ही ब्रेक कर सके। स्टीवर्ट ने 6-3 से सेट जीतकर मैच बराबरी पर ला दिया और खेल का रुख अपनी तरफ कर लिया।

हालांकि, निर्णायक सेट पूरी तरह से इवाश्का के नाम रहा। लंबी रैलियों में संयम दिखाते हुए, उन्होंने स्टीवर्ट से गलतियां करवाईं और छठे और आठवें गेम में जरूरी ब्रेक हासिल करके दो घंटे और पांच मिनट के बाद मुकाबला 6-2 से खत्म किया। स्टीवर्ट ने इवाश्का के पांच के मुकाबले आठ ऐस काउंट हासिल किए।

दूसरे सेमीफाइनल में बिरयुकोव ने जोरदार सर्व और शानदार फोरहैंड की मदद से दो घंटे और एक मिनट तक चले एक नाटकीय तीन-सेटर में एलेस्टेयर ग्रे को 3-6, 6-4, 7-6 (5) से हराया। ग्रे ने तेज शुरुआत की। शुरुआती गेम में और फिर नौवें गेम में ब्रेक करके उन्होंने पहला सेट 6-3 से जीता। बैक कोर्ट से लगातार अच्छा खेलने की वजह से ब्रिटिश खिलाड़ी कंट्रोल में दिखे।

दूसरे सेट में बिरयुकोव ने अपना खेल और बेहतर किया। चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने रिटर्न के समय ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया और पांचवें गेम में अहम ब्रेक हासिल किया। इसके बाद उन्होंने मजबूत प्रदर्शन करते हुए सेट 6-4 से जीत लिया। आखिरी सेट में बार-बार उतार-चढ़ाव आया। बिरयुकोव ने पांचवें गेम में शुरुआती ब्रेक हासिल किया, लेकिन ग्रे ने दसवें गेम में ब्रेक बैक किया और मैच को टाई-ब्रेक में पहुंचा दिया। दबाव वाले पलों में बिरयुकोव की पहली सर्व ने अच्छा काम किया, जिससे उन्हें ब्रेकर को 7-5 से हराने और फाइनल में अपनी जगह पक्की करने में मदद मिली।

--आईएएनएस

एसएम/एएस