Aapka Rajasthan

एसआईआर विवाद पर दिलीप जायसवाल का विपक्ष पर वार, बोले-शॉर्टकट नहीं, जनता का विश्वास जीतें

पटना, 26 सितंबर (आईएएनएस)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को शॉर्टकट के बजाय जनता का विश्वास जीतने पर ध्यान देना चाहिए।
 

पटना, 26 सितंबर (आईएएनएस)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को शॉर्टकट के बजाय जनता का विश्वास जीतने पर ध्यान देना चाहिए।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में दिलीप जायसवाल ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के सवाल पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट एक संवैधानिक पीठ है और इस पर कोई चर्चा नहीं हो सकती है, लेकिन चुनाव आयोग ने सभी मामलों को सार्वजनिक डोमेन में स्पष्ट कर दिया है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी फैसला तीनों सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर से होता है। अब इन बातों का कोई मतलब नहीं रह गया है।

जायसवाल ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस तरह समुद्र में एक तूफान के बाद दूसरा तूफान आता है, उसी तरह विपक्ष की ओर से मुद्दे उठाए जा रहे हैं। विपक्ष आम जनता का विश्वास जीतने में असफल रहे हैं, इसलिए विपक्ष शॉर्टकट रास्ता अपनाने के चक्कर में है। इस देश की जनता इस पर विश्वास नहीं करती है। एक चुनी हुई सरकार को रोकने का प्रयास करना उचित नहीं है।

राजद सांसद मीसा भारती के बयान पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन्हें प्रदर्शन करने से पहले बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। थाने के बाहर धरना देने से पहले उन्हें 10 दिन तक बाढ़ पीड़ितों के बीच जाना होगा। गरीबों की सेवा करनी होगी। गांव जाकर जब तक प्रवास नहीं करेंगे, तब तक विपक्ष को कानून और संविधान की बात करने का हक कहां है।

कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा की मांग करते हुए 48 घंटे का समय दिया है। सीजेपी की ओर से दावा किया गया है कि अगर इस्तीफा नहीं होता है तो 2 अक्टूबर से आंदोलन करेंगे।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी